ब्रेकिंग

कुबेरपुर कांड पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रौद्र रूप, पुलिस अफसरों को लगाई फटकार

खेत में घास काट रही महिला का पंजा कटकर अलग, विभाग बोला—'नियम देखेंगे'

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

सूचना

सेवानिवृत्ति : एएसआई चन्द्रिका प्रसाद व एएसआई राजाराम हुए सेवानिवृत्त...

Pappu Jayswal

Tue, Jul 1, 2025

सूरजपुर.  पुलिस विभाग में पदस्थ रहे एएसआई चन्द्रिका प्रसाद ने 41 वर्ष तथा एएसआई राजाराम ने 37 वर्ष तक लगातार अपनी सेवा देकर 30 जून 2025 को सेवानिवृत्त हुये। सोमवार को जिला पुलिस कार्यालय में दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों के विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सेवानिवृत्त एएसआई के परिजन भी मौजूद रहे। विदाई समारोह में एसपी प्रशांत कुमार ठाकुर समेत कई पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
विदाई समारोह को संबोधित करते हुए श्री ठाकुर ने कहा कि सेवा में आए है तो सेवानिवृत्त होना एक प्रक्रिया है। जब हम अपनी सेवा के दौरान अच्छे कार्य करते है, आमजनता के भरोसे पर खरे उतरते है, अच्छे कार्य कर दूसरों की समस्या का समाधान करते है तब हमारी एक अलग पहचान बनती है। पुलिस की सेवा में कई बार कठिन स्थिति का सामना करना पड़ता है वह हमें नई चीजे सिखाता है। उन्होंने कहा कि सेवा निवृत्ति के बाद नई ऊर्जा के साथ एक नई शुरूवात करें। सेवानिवृत हुए दोनों एएसआई के अच्छे स्वास्थ्य एवं लंबी उम्र की कामना की। इस मौके पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने सेवानिवृत हुए एएसआई को साल-श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया और पेंशन स्वीकृति सहित देय स्वत्वों का भुगतान के आदेश सौंपा। इस दौरान सेवा निवृत्त हो रहे दोनों एएसआई द्वारा अपने सेवा के अनुभव को साझा किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो, सीएसपी एस.एस.पैंकरा, डीएसपी मुख्यालय महालक्ष्मी कुलदीप, एसडीओपी सूरजपुर अभिषेक पैंकरा, डीएसपी अनूप एक्का, रितेश चौधरी, रक्षित निरीक्षक, थाना प्रभारीगण, जिला पुलिस कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। सेवानिवृत्त हुए एएसआई चन्द्रिका प्रसाद का सोमवार को जन्म दिवस होने पर उनके परिजनों की मौजूदगी में केक कटवाकर जन्मदिवस मनाया गया। इस दौरान डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर ने पुलिस परिवार सूरजपुर की ओर से एएसआई को जन्म दिवस की ढेरों शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें