ब्रेकिंग

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

​ '30 दिन में लाइट दो, वरना मंत्री आवास का कनेक्शन काटेंगे! आज भी अंधेरे में 38 गाँव

थाने के सामने खड़ी गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, रौब दिखाकर मौके से फरार

सूचना

वॉलीबॉल : एमेच्योर वॉलीबॉल संघ की बैठक, राज्य स्तरीय टीम चयन और संगठन विस्तार पर जोर

Rajesh Soni

Tue, Jul 14, 2026

सूरजपुर। एमेच्योर वॉलीबॉल संघ सूरजपुर की कार्ययोजना बैठक जिला अध्यक्ष अजय गोयल की अध्यक्षता और जिला सचिव रामश्रृंगार यादव के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। बैठक में वर्ष 2025-26 के वित्तीय लेखा-जोखा की समीक्षा की गई और जिले में खेल के स्तर को ऊपर उठाने हेतु ठोस रणनीतियां तैयार की गईं। संघ ने निर्णय लिया है कि राज्य स्तरीय टीम में चयन हेतु पारदर्शी 'डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप ट्रॉफी' का आयोजन किया जाएगा, जिसमें केवल पंजीकृत टीमें भाग लेंगी। प्रोत्साहन स्वरूप इन टीमों को संघ द्वारा वॉलीबॉल प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त, संगठन की पहुंच बढ़ाने हेतु सभी विकासखंडों में नई नियुक्तियां कर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस दौरान राष्ट्रीय यूथ वॉलीबॉल टीम के लिए चयनित यश सिंह और राष्ट्रीय खिलाड़ी पूजा राजवाड़े को उनकी उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर खेल और खिलाड़ियों के उत्थान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष पंकज गर्ग, सह-सचिव एवं कोच दिनेश कुमार साहू सहित संघ के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें