ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

कार्यवाही : खनिज माफियाओं पर प्रशासन का चाबुक, अवैध रेत ले जा रहे 4 हाईवा जब्त

Rajesh Soni

Mon, Jul 13, 2026

सूरजपुर। जिले में खनिज संपदा के अवैध उत्खनन और परिवहन पर नकेल कसते हुए जिला प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। खनिज विभाग, राजस्व विभाग और जिला स्तरीय टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने भैयाथान क्षेत्र में अवैध रूप से रेत ले जा रहे 4 हाईवा वाहनों को जब्त कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशासनिक अमले को मिली सूचना के आधार पर टास्क फोर्स ने आज भैयाथान के गंगोटी क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 4 हाईवा वाहनों में कुल 56 घन मीटर अवैध रेत का परिवहन होते पाया गया। प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए चारों वाहनों को जब्त कर अग्रिम कानूनी कार्यवाही हेतु बसदेई थाने के सुपुर्द कर वाहनों के संचालकों के विरुद्ध खनिज अधिनियम के तहत नियमानुसार प्रकरण दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें