ब्रेकिंग

कुबेरपुर कांड पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रौद्र रूप, पुलिस अफसरों को लगाई फटकार

खेत में घास काट रही महिला का पंजा कटकर अलग, विभाग बोला—'नियम देखेंगे'

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

सूचना

मौत : आकाशीय बिजली का कहर से किशोर की हुई मौत, आधा दर्जन घायल...

Pappu Jayswal

Sun, Sep 14, 2025

सूरजपुर. आकाशीय बिजली का कहर से 17वर्षीय किशोर की मौत हो गई तो वही आधा दर्जन घायल हो गए। जिले के पाल केवरा गांव में आज सुबह 10 बजे विवाद निपटाने के लिए पंचायत सभा आयोजित की गई थी। जिसमे ग्राम सरपंच,सचिव, जनपद सदस्य के साथ ग्रामीणजन उपस्थित थे। उसी दौरान गांव का 17 वर्षीय विजय चेरवा किराना दुकान से पानी लेने मोटरसाइकिल से गया था हुआ था उसी दौरान तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली कहर के चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन महिलाएं, एक बच्ची और दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे में सरपंच, सचिव और जनपद सदस्य भी कुछ देर के लिए मूर्छित हो गए, हालांकि बाद में उनकी स्थिति सामान्य हो गई। हादसे के बाद घायलों को तत्काल इलाज नहीं मिल पाया। नजदीकी छतरंग स्वास्थ्य केंद्र में केवल एक ही नर्स पदस्थ है, लेकिन उसके हड़ताल पर चले जाने से केंद्र बंद पड़ा हुआ था। न डॉक्टर उपलब्ध थे और न ही अन्य स्टाफ। वहीं 108 एंबुलेंस भी मौके पर नहीं पहुंची। अंततः महतारी एक्सप्रेस 102 की मदद से गंभीर घायलों को सोनहत अस्पताल ले जाया गया। हादसे ने न केवल एक परिवार को अपूरणीय क्षति पहुंचाई है, बल्कि स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली को भी उजागर कर दिया है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही और एंबुलेंस सेवा की नाकामी पर गहरा आक्रोश जताया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें