ब्रेकिंग

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

​ '30 दिन में लाइट दो, वरना मंत्री आवास का कनेक्शन काटेंगे! आज भी अंधेरे में 38 गाँव

थाने के सामने खड़ी गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, रौब दिखाकर मौके से फरार

सूचना

हमलावर गिरफ्तार : डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

Rajesh Soni

Wed, Jun 24, 2026

सूरजपुर। आपातकालीन सेवा 'डायल 112' के आरक्षक और चालक पर हमला करने वाले 8 आरोपियों को प्रतापपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही दुर्घटनाग्रस्त स्थल पर ट्रक में आग लगाने के आरोप में भी 2 युवकों को दबोचा गया है।घटना 19 जून की रात खजुरी-सेमरसोत मेन रोड की है, जहां एक मोटरसाइकिल खड़े ट्रक से टकरा गई थी। डायल 112 में तैनात आरक्षक निशांत टोप्पो और चालक ने तत्परता दिखाते हुए पहले राउंड में 2 घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जब वे शेष 2 घायलों को लेने दोबारा मौके पर पहुंचे, तो वहां मौजूद ग्रामीणों ने "देरी से आने" का झूठा आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। आरक्षक द्वारा वस्तुस्थिति समझाने के बावजूद 8 लोगों ने एकराय होकर शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए पुलिस टीम के साथ मारपीट की। आरक्षक की रिपोर्ट पर प्रतापपुर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। एसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी 8 आरोपियों मुकेश पैंकरा 23 वर्ष,​प्रकाश पैंकरा उर्फ जीरा 19 वर्ष,करमसाय पैंकरा 21 वर्ष, ​नरेश पैंकरा 27 वर्ष,​शिवसागर पैंकरा 30 वर्ष,​अभय पैंकरा 20 वर्ष, ​पारसनाथ पैंकरा 32 वर्ष,​रामकेवल पैंकरा 26 वर्ष निवासी ग्राम बैकोना को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मौके पर खड़े ट्रक में आगजनी करने के मामले में भी पुलिस ने दो आरोपी मुकेश उर्फ सीजय पैंकरा 23 वर्ष,​दिपेश पैंकरा 25 वर्ष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें