ब्रेकिंग

योगाभ्यास के साथ जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया महा-श्रमदान

योग आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का मार्ग, योग पर विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, सांसद चिंतामणि महाराज होंगे मुख्य अतिथि

2 साल से शोपीस बने हैं करोड़ों के BSNL टावर

कोर्ट से लौट रहे ग्रामीण की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार

सूचना

: 76 वां गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होगे कृषि मंत्री रामविचार नेताम, करेगे ध्वजारोहण...

Admin

Fri, Jan 24, 2025

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. 76 वां गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय समारोह में कृषि मंत्री राम विचार नेताम मुख्य अतिथि होंगे। इस दौरान सवेरे 9 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा एवम उसके बाद 11.30 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित विविध कार्यक्रमो का आयोजन किया जाएगा।    76 वां गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन के अवसर पर 26 जनवरी के समारोह में जिले के विकास की झलक को  दिखाती हुए विभागीय झांकी भी निकाली जायेगी। इसके अलावा विभिन्न विभागों में उम्दा कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को समारोह में सम्मानित भी किया जाएगा।

76 वां गणतंत्र दिवस समारोह के लिए हुआ अंतिम फुल ड्रेस रिहर्सल...

76 वां गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय समारोह का अंतिम फुल ड्रेस रिहर्सल अग्रसेन मैदान सूरजपुर में आज  सुबह संपन्न हुआ। कलेक्टर एस जयवर्धन और एसपी प्रशांत ठाकुर की मौजूदगी और निर्देशन में रिहर्सल कार्यक्रम किया गया, जिसमें सूरजपुर एस डी एम द्वारा मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई गई। इस कार्यक्रम की गरिमा के अनुरूप आयोजन के लिए कलेक्टर एवं एस पी ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। आज आयोजित रिहर्सल कार्यक्रम में जिले के विभिन्न निजी एवम शासकीय स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। इस दौरान विभिन्न टुकड़ियों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट कर अनुशासन का परिचय दिया। आज के रिहर्सल कार्यक्रम को देखने बड़ी संख्या में जिले के निवासी, विद्यार्थीगण एवम अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

   

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें