: 76वां गणतंत्र दिवस: स्टेडियम ग्राउंड में कृषि मंत्री ने किया ध्वजारोहण... आकर्षक झांकी,सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस...
Admin
Sun, Jan 26, 2025
सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर. 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सूरजपुर जिले के अग्रसेन स्टेडियम ग्राउंड में मंत्री रामविचार नेताम ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेकर जिले वासियों के लिए मुख्यमंत्री के संदेश को सुनाया। कार्यक्रम स्थल पर शॉल व श्रीफल देकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और शहीद के परिवारों का सम्मान कर आकाश में शांति के प्रतीक के रूप में सफेद कपोत एवम रंगीन गुब्बारे भी छोडे़ गये। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामविचार नेताम ने ठीक सुबह 09 बजे ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात परेड की सलामी ली गई। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आम जनता के नाम के संदेश का वाचन किया व साथ ही एकता और अखंडता का संदेश दिया। समारोह में राष्ट्रगान की धुन पर जिला पुलिस बल द्वारा तीन राउंड में हर्ष फायर किया गया। समारोह में परेड की टुकड़ियों द्वारा सधे हुए और कदम-ताल मिलाते हुए शानदार मार्च पास्ट किया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा। मुख्य अतिथि ने सभी प्लाटून कमांडरों से परिचय प्राप्त किया और उनके साथ फोटो सेशन कराया। परेड में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल पुरुष, जिला पुलिस बल पुरूष, जिला पुलिस बल महिला, नगर सैनिक बल पुरूष, नगर सैनिक बल महिला, एनसीसी बालक, स्काउड गाईड बालक एवं बालिका , एन एस एस शामिल थे। इसके पश्चात विभिन्न विभागों द्वारा विभिन्न थीम पर छत्तीसगढ़ की प्रगति पर आधारित आकर्षक झांकी भी निकाली गई। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों कि छात्रों के द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत एवं सांस्कृतिक विविधता को दर्शाते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम की रंगारंग प्रस्तुति भी की गई। इसके साथ विभिन्न विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित भी किया गया। गणतंत्र दिवस की इस पावन समारोह में कलेक्टर एस जयवर्धन, पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर, अपर कलेक्टर जगन्नाथ वर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू व अन्य जनप्रतिनिधि और जिला व पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली छात्र छात्राएं, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में सूरजपुर जिले के निवासी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन