ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: 7 हाथियों के दल में से एक हाथी बेहोश...उद्यान क्षेत्र में मिला बेसुध हाथी...अफसर हुए रवाना....

Admin

Sat, Nov 12, 2022

राजेश सोनी/पप्पू जायसवाल

सूरजपुर-  जिले के दूरस्थ क्षेत्र रसौकी के पास तीन दिनों से विराजे 7 हाथियों के दल में से एक हाथी बेहोश हो गया है जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने विभाग को दिये है लेकिन अभी तक उद्यान अमला नहीं पंहुच सका है. प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 हाथियों का दल गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान परिक्षेत्र महुली के रसौकी गाव में 3 दिनों से डटा हुआ था आज 3 बजे बरंगा नदी के पास एक हाथी बेहोश मिले जाने पर ग्रामीणों ने  जानकारी उद्यान कर्मियों को दी. लेकिन अभी तक उद्यान अमला नहीं पंहुच सका है. हाथी क्यों और कैसे बेहोश हुए इसकी जानकारी हो सकी है. गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान के डीफओ ने बताया कि एक हाथी के बेहोश होने की सुचना मिली है और तत्काल मौके के लिए रवाना हो गए है गौरतलब है की 3 दिनों से 7 हाथियों का दल रसौकी में है और कई ग्रामीणों की फसल को चट कर बर्बाद कर दिए है. आज उसमे से एक हाथी बेहोश हो गया.

एक साल पहले इसी महीने में 7 हाथी एक साथ बेहोश हुए थे

जिले में कई हाथियों सहित मानव की जान जा चुकी है.पिछले वर्ष इसी महीने में ओडगी ब्लाक के खैरा गांव के समीप 6 से 7 हाथी बेसुध गिरे पडे हुये है गिरे हुये हाथी ना तो खडे हो पा रहे है ना ही चल पा रहे है डाक्टरों सहित विभाग की टीम ने हाथियों का उपचार किया था लेकिन आज तक यह ज्ञात नहीं हो सका की यह हाथी कैसे और क्यों बेहोश हुए थे..?

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें