ब्रेकिंग

अगरबत्ती और साबुन निर्माण से मुख्यधारा में लौटने की तैयारी

सूरजपुर के 17 गांवों में 'अंधेरे' का तांडव: 6 महीने बाद भी प्रशासन के वादे ठंडे बस्ते में, 12 हजार लोग मजबूर

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

सूचना

: 5 वें दिन भी मंच से दहाड़ लगाई चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों ने

Admin

Mon, Jul 23, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- छत्तीसगढ़ लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष आदेश कुमार रवि के नेतृत्व में प्रांतीय आव्हान पर 4 सूत्रीय मांगों को लेकर सूरजपुर के रंगमंच मैदान में अनिश्चित कालीन हड़ताल पाँचवे दिन भी अनवरत जारी रही। इस संबंध में उन्होंने बताया है कि 1997 के बाद छात्रावास आश्रम, लोक निर्माण, स्वास्थ्य, वन, जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा, उद्यान विभाग आदि में समय समय पर रखे गए कलेक्टर दर, दैनिक मजदूर, जल वाहक ,चौकीदार, भृत्य सभी को नियमित करने, नियमित चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों का ग्रेड वेतन बढ़ाकर 1900 रुपये करने, कार्यभारित कर्मचारियों को 240 दिन का अवकाश नगदीकरण का लाभ प्रदान करने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की सेवा अवधि में बढ़ोतरी करने की मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। उन्हांने कहा कि जब तक हमारी मांगों को मान नहीं लिया जाता और लिखित रूप में सरकार द्वारा संघ को अवगत नहीं करा दिया जाता तब तक अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रहेगा। इस आंदोलन में परमानंद, पंकज पैकरा, विनोद कुशवाहा, नंदकिशोर कुशवाहा, तेज प्रताप सिंह, शम्भू राम, शिव पैकरा, श्यामलाल सिन्धे, खुशी चौधरी, रामवृक्ष रवि, धर्मसाय, मनोज सोनवानी, भदेलाल, रामपुलिस ,परमेश्वर राम, डुलेस्वर, देव चरण, मोहमद, अजय भगत, नियाज, बाबूलाल, दुर्योधन सिंह, रामनरायन नेटी, फुलसाय, राजू यादव, शंकर, रामकुमार यादव राम, रामपाल, हरिलाल, जयमती सिंह, चन्द्रमणि, एंजेला तिग्गा, बसन्ती राजवाड़े, बुधनी किन्डो, बसन्ती मिंज, सरवानो सिंह, नीलमणी, रनिया देवी, सविता सिंह, अमृता कुशवाहा, उमा साहू, सरिता राजवाड़े सहित बड़ी संख्या में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीगण उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें