ब्रेकिंग

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

​ '30 दिन में लाइट दो, वरना मंत्री आवास का कनेक्शन काटेंगे! आज भी अंधेरे में 38 गाँव

थाने के सामने खड़ी गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, रौब दिखाकर मौके से फरार

सूचना

सूरजपुर के दूरस्थ अंचल में स्वास्थ्य सेवा का महायज्ञ : 396 ग्रामीणों का हुआ उपचार, राहत सामग्री का वितरण

Pappu Jayswal

Thu, Jul 9, 2026

सूरजपुर। जिले स्थित सुदूर और दुर्गम ग्राम पंचायत कोल्हुआ में आज एक दिवसीय वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा, मकरी कुटिया (गढ़वा, झारखंड) द्वारा स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग के सहयोग से आयोजित इस शिविर में विपरीत मौसम और निरंतर जारी बूंदाबांदी के बावजूद बड़ी संख्या में ग्रामीण स्वास्थ्य लाभ लेने पहुँचे। ​विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने शिविर में आए कुल 396 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। ​एलोपैथिक से 200 मरीज,​होम्योपैथिक से 127 मरीज और ​आयुर्वेदिक से 69 मरीजो का उपचार कर उन्हें आवश्यक दवाइयाँ भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।

​सेवा और सहायता कार्य

​स्वास्थ्य सेवाओं के अतिरिक्त संस्था द्वारा जन-कल्याण के तहत राहत सामग्री का वितरण किया गया।​मलेरिया से सुरक्षा के लिए 150 ग्रामीणों को मच्छरदानियाँ वितरित की गईं। कोल्हुआ सहित आसपास के बच्चों को ​वस्त्र वितरण भी किया। यह सेवा अभियान परम पूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु अवधूत भगवान राम जी एवं पूज्य बाबा गुरुपद संभव राम जी की प्रेरणा से संचालित किया गया, जो 'मानव सेवा ही सर्वोच्च सेवा है' के संदेश को चरितार्थ करता है। ​शिविर को सफल बनाने में स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग की टीम के साथ डॉ. आशीष शर्मा, डॉ. सुरेश मिश्रा, डॉ. अमन भगत, डॉ. उपेंद्र सिंह, डॉ. प्रभात रंजन उपाध्याय, डॉ. विकास दुबे और डॉ. चंद्रकला मिंज ने अपनी सेवाएं दीं। आयोजन में श्री सर्वेश्वरी समूह की विभिन्न शाखाओं जिसमें अंबिकापुर शाखा से समर विजय प्रताप सिंह तोमर एवं प्रमोद श्रीवास्तव, ​केतार शाखा डॉ. बी. एन. पांडेय,​मकरी कुटिया (गढ़वा) आश्रम से बिहारीराम बाबा, पूनमचंद गोयल, दिनालाल सिन्हा, जशवंत गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी का सक्रिय सहयोग रहा। ​इसके अतिरिक्त माँ गढ़वतिया देवी धाम (महुली) के सेवकों ने व्यवस्थापन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजकों ने शिविर में सहयोग देने वाले सभी विभागों, चिकित्सकों और स्थानीय निवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें