ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: 3 आंगनबाडी कार्यकर्ताओ की सेवा समाप्त....

Admin

Thu, Jul 25, 2019

सूरजपुर- एकीकृत बाल विकास परियोजना प्रेमनगर ने श्रीमती शंकुतला पैकरा आंगनबाडी कार्यकर्ता केन्द्र पार्वतीपुर खास के द्वारा माह जुलाई 2017 से बिना पूर्व सूचना के लम्बे समय से अनुपस्थित रहने से अनियमितता से शासकीय कार्याें में व्यवधान होने के कारण, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग सूरजपुर के अनुमोदन पश्चात श्रीमती शंकुतला पैकरा आंगनबाडी कार्यकर्ता केन्द्र पार्वतीपुर की तत्काल सेवा समाप्त किया गया। 
इसी क्रम में में परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना ओड़गी ने श्रीमती मोहनी सिंह, कार्यकर्ता आंगनबाडी केन्द्र खडौली सेक्टर करौटी के द्वारा माह अपै्रल 2019 से बिना पूर्व सूचना के अपने कार्य से अनुपस्थित रहने, आंगनबाडी केन्द्र में माह में 07-08 उपस्थित रहने एवं संबंधित कार्यकर्ता के द्वारा दिये गये नोटिस का जवाब भी नहीं दिया गया एवं श्रीमती प्रमिला, आंगनबाडी कार्यकर्ता आंगनबाडी केन्द्र ठाकुरपारा पकनी सेक्टर करौटी के द्वारा माह दिसम्बर 2017 से बिना पूर्व सूचना के अपने कार्य से अनुपस्थित रहने एवं संबंधित कार्यकर्ता के द्वारा दिये गये नोटिस का जवाब भी नहीं दिया गया है। उक्त अनियमितता से शासकीय कार्याें में व्यवधान होने के कारण, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग सूरजपुर के अनुमोदन पश्चात श्रीमती मोहनी सिंह, कार्यकर्ता आंगनबाडी केन्द्र खडौली सेक्टर करौटी एवं श्रीमती प्रमिला, आंगनबाडी कार्यकर्ता आंगनबाडी केन्द्र ठाकुरपारा पकनी सेक्टर करौटी की तत्काल सेवा समाप्त किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें