: 27, 28, 29 को सर्व समाज का सामूहिक विवाह आयोजन...
Admin
Sun, Feb 25, 2024
सौरव द्विवेदी
सूरजपुर. छत्तीसगढ़ प्रदेश के उगते हुए सूरज कहे जाने वाले सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बंशीपुर के राम मंदिर प्रांगण में इसी माह फरवरी में 27, 28, 29 तारीख को सर्व समाज का सामूहिक विवाह आयोजन होने जा रहा है. बेहतर उद्देश्य को लेकर सर्व समाज सामूहिक विवाह आयोजन का मूल उद्देश्य दहेज की आग में कोई बिटिया न जले,,, नारी जिसे सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं सरकार चल रही है वह वास्तव में सशक्त बना सके,,, निजी तौर पर व्यक्ति विवाह जैसे आयोजनों की वजह से कर्ज में डूबता जा रहा है उसे आर्थिक आजादी मिल सके,,,, नशाखोरी पर अंकुश लगाया जा सके,,,, सर्व समाज के इस आयोजन में सभी जाति समाज धर्म के लोग शामिल होते हैं अधिकारी व कर्मचारी भी समाज से ही आते हैं समाज प्रमुखों, किसानों, व्यवसायियों तथा समस्त ग्राम वासियों के आर्थिक एवं वैचारिक सहयोग से यह आयोजन संपन्न होता है. सर्व समाज सामूहिक विवाह आयोजन समिति सरकार से एक रुपए मदद नहीं लेगी, प्रत्येक जोड़ो को वैवाहिक वस्त्र तथा आखिरी दिन हजारों का उपहार देकर विदा करती है,परिवार व समाज को मजबूत बनाने इस आयोजन में शामिल होकर आपके नकारात्मक सवालों का जवाब भी मिल जाएगा. समाज प्रमुखों ने बताया कि इस पूरी थीम को प्रेरणा प्रदान करने वाले सरगुजा संभाग के वर्तमान कमिश्नर गोविंद राम चुरेंद्र हैं,,, जिनकी सोच है कि यह एक सामाजिक परंपरा बने.
विज्ञापन
विज्ञापन