ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: 14 साल की छात्रा से प्रिंसिपल ने की छेड़छाड़..बंगले में बुलाकर की अश्लील हरकत...

Admin

Sun, Jan 9, 2022

सूरजपुर. कोयलाचल क्षेत्र बिश्रामपुर में 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है छात्रा ने स्कूल प्रिंसिपल के खिलाफ आरोप लगाए हैं. बिश्रामपुर थाने में मामला दर्ज करवाया गया है. पुलिस ने डीएवी स्कूल के प्रिंसिपल खिलाफ पोक्सो एक्ट व छेड़छाड़ के मामले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.पीड़िता की मां ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है रिपोर्ट में बताया कि पति से अलग होने के बाद वह अपनी 14 साल की बेटी के साथ बिश्रामपुर इलाके में रहती है और डीएवी स्कूल में पढ़ती है. 01 जनवरी को स्कूल के प्रिंसिपल ने बालिका के साथ अपने बंगले में अश्लील हरकत की. छात्रा ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी मां को देने पर बिश्रामपुर थाने में पूरे मामले की शिकायत की है जिस पर पुलिस ने आरोपी डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रिंसपल आर जे के रेड्डी खिलाफ पोक्सो एक्ट व छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर प्रिंसिपल को थाने लाकर विवेचना में लगी हुई है थाना प्रभारी शिव कुमार खुटें ने बताया कि इस मामले में अपराध दर्ज किया गया है तो वही जांच के दौरान पीड़िता और आरोपी प्रिंसपल कोविड संक्रमित मिले है जिस पर आरोपी को होम आइसोलेशन पर रखा गया है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें