ब्रेकिंग

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 'ऐतिहासिक' वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल; फूँका केंद्र का पुतला

भाजपा नेता ने कहा छवि धूमिल करने का प्रयास किया,आपसी लेनदेन को भ्रष्टाचार बताना गलत

चांदनी बिहारपुर में जनजीवन अस्त-व्यस्त; तेंदूपत्ता, ईंट और आम की फसल को भारी नुकसान..

22 लाख की फिरौती के लिए महिला का अपहरण करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार..

बिहारपुर वन परिक्षेत्र में ईंट भट्ठों की आड़ में जंगलों का सफाया, वन विभाग की 'चुप्पी' पर उठे सवाल।

सूचना

: 12 माह से नहीं मिला वृद्धा पेंशन , दर-दर भटक रहे वृद्धापेंशन हितग्राही, भीख मांगने को मजबूर हुए वृद्ध

पप्पू जायसवाल
सूरजपुर जिले के दूरस्थ क्षेत्र चांदनी बिहार पुर के ग्राम कोल्हुआ में निराश्रित वृद्धों व विधवाओं को लगभग 12 महीने से पेंशन की राशि नहीं मिली है जिसके वजह से इन सब के सामने जीने खाने की समस्या आ पड़ी है वह वृद्ध भीख मांगने को मजबूर हैं
         प्राप्त जानकारी के अनुसार सूरजपुर जिले के ग्राम कोल्हुआ में विगत 12 महीने से पेंशन धारी  गेदा आत्मज धनु पंडो उम्र 70 वर्ष अकमनिया अगरिया पति पोया अगरिया उम्र  70 वर्ष शिवकुमारी पति केवल प्रसाद उम्र 72 वर्ष अतवरिया  पति बिट्टू  उम्र 65 वर्ष यशोदा बाई पति दखल सिंह उम्र 65 वर्ष गुल बसिया पति राम लखन पंडो उम्र 60 वर्ष व कोली पति बेचू पंडो उम्र 80 वर्ष को पेंशन की राशि नहीं मिली है जिसके वजह से वृद्धा पेंशन हितग्राही आर्थिक समस्या से परेशान हैं वह उनके सामने जीने खाने के लाले पड़ गए हैं जब वृद्धा पेंशन हितग्राही सचिव से अपने वृद्धा पेंशन के बारे में बात करते हैं तो सचिव द्वारा गोल मटोल जवाब दिया जाता है कभी उनको बैंक भेजा जाता है कि जाओ खाता चेक करा कर आओ तो कभी स्वयं देने की बात की जाती है लेकिन अभी तक ना तो हितग्राहियों के बैंक खाता में ही पैसा आया और नहीं हितग्राहियों को सचिव के द्वारा कोई राशि वितरित की गई प्रशासन द्वारा सुखद सहारा राशि जो वृद्धाओं को प्रदाय की जाती है वह राशि भी ग्राम पंचायत कोल्हुआ में वितरण नहीं किया गया है
   वृद्धा पेंशन की राशि ना मिलने के वजह से बुजुर्गों विधवाओं की दिवाली का त्यौहार नहीं मन पाया व उनका पूरा दिवाली अंधेरे में ही बीता बुजुर्गों और वृद्धों का हाल इतना गंभीर है कि वे दर  दर भीख मांगने को मजबूर हैं लेकिन इस सब के बावजूद भी ना तो सचिव के द्वारा पेंशन दिलाने हेतु कोई सार्थक पहल किया जा रहा है और ना ही प्रशासन के द्वारा कोई कार्य किया जा रहा है पूरे हितग्राही बैंक के चक्कर व ग्राम पंचायत कार्यालय के चक्कर काट काट कर परेशान हैं लेकिन उनकी समस्या सुनने वाला कोई नहीं है वही पेंशन हितग्राही पेंशन ना मिलने की वजह से दाने-दाने को मोहताज हो रहे हैं
सभी ग्रामीण वृद्धापेंशन हितग्राहियों ने जिला प्रशासन व कलेक्टर महोदय से तत्काल वृद्धा पेंशन राशि प्रदाय करने की मांग की है

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें