ब्रेकिंग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, सांसद चिंतामणि महाराज होंगे मुख्य अतिथि

2 साल से शोपीस बने हैं करोड़ों के BSNL टावर

कोर्ट से लौट रहे ग्रामीण की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार

प्रेम विवाह के 15 साल बाद पति ने दी बेरहमी की हदें पार, बाल काटकर दी जान से मारने की धमकी

घोषणा विष्णुदेव साय की, भुगत रहे किसा, डेढ़ साल बाद भी बिहारपुर बैंक शाखा का अता-पता नहीं

सूचना

: 12 किलो गांजा जप्त, 3 व्यक्ति किए गए गिरफ्तार।

Admin

Tue, May 20, 2025

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. भटगांव पुलिस ने 2 लाख 50 हजार कीमत के 12 किलो गांजा के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आज भटगांव पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति उड़ीसा की ओर से भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा लेकर बस से दतिमा पहुंचा है और वहां से अपने 2 साथियों के साथ मोटर सायकल से गांजा खपाने कंरौदामु़ड़ा की ओर जाने वाला है।          सूचना पर थाना भटगांव की पुलिस ने ग्राम लक्ष्मीपुर में घेराबंदी कर मोटर सायकल सहित 1. करमवीर पाटले पिता तुलसीदास उम्र 24 वर्ष निवासी कुसमुसी चौकी बसदेई, 2. फैजान रजा पिता मोहम्मद हफीज उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम भवराही चौकी बसदेई 3. आरिफ रजा पिता मोहम्मद जमीर उम्र 26 वर्ष ग्राम कंदौरामुड़ा, थाना भैयाथान को पकड़ा जिनके पास से 12 किलो 240 ग्राम गांजा बरामद किया गया। जप्त बरामद गांजा की बाजारू कीमत 2 लाख 50 हजार रूपये है। मामले में परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल एवं गांजा जप्त कर धारा 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ पर अन्य आरोपी की संलिप्तता की बात सामने आई है जिनकी पतासाजी की जा रही है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी भटगांव सरफराज फिरदौसी, प्रधान आरक्षक भुनेश्वर केरकेट्टा, आरक्षक दिनेश ठाकुर, रजनीश पटेल, प्रकाश साहू, वाहिद हुसैन सहित साइबर की टीम सक्रिय रही।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें