ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: हेलमेट लगाने वाले बाइक सवार व सीट बेल्ट बांधकर ड्राइविंग कर रहे चालकों को गुलाब का फूल देकर उत्साह बढ़ाया....जयनगर पुलिस

Admin

Sun, Jan 12, 2020

राजेश सोनी

सूरजपुर-सड़क दुर्घटना पर अंकुश एक बड़ी चुनौती है, जिसके लिए हो रहे प्रयास पर थोड़ी सी सफलता भी किसी न किसी की जिंदगी बचा सकती है। कुछ यही थीम लेकर पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा के निर्देश पर जयनगर पुलिस थाना की कोशिशों को कारगर साबित कर रहे है। बाइक चालकों को उनके सपोर्ट के लिए प्रोत्साहित किया गया। सर पर हेलमेट लगाकर निकलने वाले बाइक सवार व सीट बेल्ट बांधकर ड्राइविंग कर रहे चालकों को गुलाब का फूल देकर उत्साह बढ़ाया गया। गुजरे वर्ष की बात करें, तो दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए पैदल चल रहे राहगीर से लेकर विभिन्न राज्यों के सफर पर निकलने वाले भारी वाहनों तक हर वर्ग को जागरूक करने अनेक प्रयास किए गए। सड़क पर पुलिस ने विनम्रता से कभी हाथ जोड़कर तो कभी गुलदस्ते भेंटकर, स्कूल-कॉलेज में कक्षाएं लेकर औरनेत्र शिविर, विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। आधी रात ट्रक चालकों को हाथ-मुंह धुलाकर चाय पिलाई गई और इसके बाद भी कायदे दरकिनार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई अभियान भी चलाया गया। इन कवायदों का असर भी नजर आया और बड़ी संख्या में लोगों ने सड़क नियमों को अपनी दिनचर्या में अपनाया और पालन भी कर रहे हैं। आज रविवार को ऐसे ही नागरिकों को राहचलते सम्मानित किया जा रहा है| जयनगर पुलिस ने हेलमेट पहने बाइक सवार व सीट बेल्ट बांधकर चलने वाले चारपहिया चालकों को गुलाब का फूल देकर उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी दिपक पासवान,विनीत पाण्डेय ,अरुण गुप्ता, राजा राम राठिया,रजनीष त्रिपाठी,दिलेष्वर,सत्यम, नगर सैनिक विजय व अन्य मौजूद रहे।

ट्रैफिक नियमों की दी गई जानकारी

यही वजह है जो अब इस बात पर भी जोर दिया जा रहा है कि ड्राइवर के अलावा सवारी भी हेलमेट या सीट बेल्ट बांधने की जरूरत को समझे और नियमित इस्तेमाल भी करे। इन बातों पर फोकस करते हुए यातायात सप्ताह शुभारंभ के दुसरे दिन चले अभियान के दौरान जयनगर पुलिस के अधिकारी व जवानों ने सड़क नियमों की जानकारी देते हुए लोगों को जागरूक भी किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें