ब्रेकिंग

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

सूचना

: हाथी ने युवती को कुचलकर मौत के घाट उतरा..तो वही दूसरी घटना में हाथी का मृत शव जंगल में मिला...हाथियो और इंसानो के बीच संघर्ष थमने का नाम नही ले रहा है...

Admin

Thu, Oct 17, 2019

राजेश सोनी

सूरजपुर-सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र में हाथियो और इंसानो के बीच संघर्ष थमने का नाम नही ले रहा है,एक तरफ जंगली हाथियो का उत्पात के बीच इंसानो का मौत जारी है तो वही दुसरी तरफ जंगली हाथियों का भी मरने मारना का सिलसिला भी थमने का नाम नहीं ले रहा ले रहा है। अभी तक लगभग एक दर्जन से ज्यादा हाथियों की मौत हो चुकी है तो वही इंसानी जानो की लिस्ट ज्यादा ही लंबी हो चली है। प्रतापपुर क्षेत्र मे आंतक का प्रर्याय बन चुके हाथी ने रमकोला के जंगल मे युवती को कुचलकर मारा डाला। मृतक युवती का नाम 17 वर्षीय शोनामुनी अयाम थी। बरपटीया गांव रहने वाली मृतिका रमकोला अभ्यारण मे फारेस्ट कर्मचारीयो के साथ गणना मे गई हुई थी। उसी दौरान हाथी से सामना होने पर हाथी ने कुचलकर मार डाला जिससे उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई। तो वही वन परिक्षेत्र प्रतापपुर के मटिगड़ा के जंगल में मादा हाथी का शव मिलने की सूचना पर प्रतापपुर रेंज अधिकारी मौके पहुचे जहा पर मादा हाथी शव पडा हुआ मिला । मृत हाथी के शव मुआयना पश्चात् हाथी की मौत दो दिन पहले बताई जा रही है मौके पर ही पंचनामा तैयार कर पीएम कर शव को दफना दिया गया। बरहाल हाथी की मौत का अनुमान करेंट लगने से बताया जा रहा है बरहाल मौत का कारण स्पष्ट नही हो पाया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें