ब्रेकिंग

बैजनपाठ में सोलर पंप फेल, बूंद-बूंद पानी के लिए सीमा पार जा रहे आदिवासी...

स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाएं होंगी सूरजपुर की प्राथमिकता...

फाइलें छोड़, विधायक जी की भक्ति में 'सुर' मिलाने लगे अधिकारी!"

ऑफिसर कॉलोनी में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, दो बाइक भी बरामद

100 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में बंधे

सूचना

: हाथी ने महिला को कुचला... मौके पर हुई मौत...

Admin

Sun, May 1, 2022

सूरजपुर. प्रतापपुर वन परिक्षेत्र में 50 वर्षीय महिला की प्यारे हाथी के चपेट में आने से मौत हो गई. सलका निवासी बालो 50 वर्ष अपनी बेटी के ससुराल मेहमानी करने आई हुई थी शनिवार शाम गांव की महिलाओं के साथ सुखी लकड़ी लेने जंगल मे गई हुई थी इसी बीच महिलाओं का सामना प्यारे हाथी से हो गया. 3 महिलाओं ने भाग कर अपनी जान बचाई लेकिन वह प्यारे हाथी की चपेट में आ गई और उसे कुचलकर मौत के घाट उतर दिया. घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम ने शव बरामद कर तत्कालिक २५ हजार की सहायता राशी परिजन को दिया. बहरहाल शव का PM कर परिजनों को सौप दिया है. गौरतलब है कि जिले के हाथी प्रभावित क्षेत्र प्रतापपुर में वन विभाग के द्वारा गांव में सायरन लगाया गया है जिसमें यह बताया गया था की इस सायरन के जरिए ग्रामीणों को क्षेत्र में हाथियों का होने की सूचना मिलेगी , जो एक एप्लिकेशन के जरिए बीट के कर्मचारी के मोबाईल से कनेक्ट है , लेकिन इस हादसे के बाद यह प्रयोग वन विभाग का असफल होता नजर आ रहा है और ना ही वन विभाग के द्वारा समय समय पर हाथियों के आने की खबर ग्रामीणों को दी जाती है जिसके चलते ग्रामीणो को नही मिल पाती है हाथियों के आने की खबर... जिसके वजह से आए दिन घटना देखने को मिलती रहती है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें