ब्रेकिंग

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को बांटी राहत सामग्री

मछली पकड़ने गए थे पांच दोस्त, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सूचना

: हाथी के बाद भालू की हुई मौत...कई दिनों से था बीमार...

Admin

Tue, Jan 30, 2024

पप्पू जायसवाल

सूरजपुर. जिले में वन्य जीवो की मौत होने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है । हाथी की मौत के बाद अंततः बीमार भालू उपचार के अभाव में दम तोड़ दिया। ग्रामीण लगातार वन विभाग को आगाह कर रहे थे। पूरा मामला जिले के दूरस्थ क्षेत्र चांदनी बिहारपुर के ग्राम पंचायत उमझर से लगे गुरु घासीदास उद्यान क्षेत्र का है जहा गाँव के रिहायशी इलाके में भालू  3 दिन से विचरण कर रहा था।यहां तक कि लोगो के घर के दरवाजे तक पहुंच जा रहा था। सूचना देने के बावजूद वन अमला की ओर से कोई खास पहल नही हुई। आखिरकार बीते रात भालू की मौत हो गई, जिसकी सूचना पर वन अमला रात में ही मृत भालू के शव को कब्जे में लेकर परिक्षेत्र कार्यालय ले गई। और आज काफी इंतजार के बाद पशु चिकित्सक के पहुचने के बाद भालू का शव के पीएम उपरांत अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिक्षेत्राधिकारी ने बताया कि मादा भालू कई दिनों से बीमार थी मृत्यु होने पर विधिवत कार्यवाही करते हुए अंतिम संस्कार कर दिया गया है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें