ब्रेकिंग

सूरजपुर के 17 गांवों में 'अंधेरे' का तांडव: 6 महीने बाद भी प्रशासन के वादे ठंडे बस्ते में, 12 हजार लोग मजबूर

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

सूचना

: हाईवा की टक्कर से टैम्पो सवार चार ग्रामीणों की मौके पर मौत, पांच की हालत गंभीर

Admin

Wed, Sep 26, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- आलू की खेती करने के लिए बीज लेकर वापस कलुआ लौट रहे चार ग्रामीण किसानों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। घटना सूरजपुर जिला मुख्यालय से लगे चंदरपुर बायपास चौक की है, जहां तेज रफ्तार हाईवा वाहन ने ऑटो रिक्शा को चपेट में ले लिया और इस दुर्घटना में मासूम समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें प्राथमिक उपचार पश्चात अम्बिकापुर रैफर किया गया है। इस संबंध में स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम कृष्णपुर कलुआ निवासी आकालू सिंह, अमृत सिंह, रामधनी और कृष्ण कुमार समेत 9 लोग सूरजपुर साप्ताहिक बाजार खेती के लिए आलू बीज लेने आये थे, करीब साढ़े पांच बचे ऑटो टैम्पो वाहन में आलू बीज लेकर सभी वापस अपने घर कलूआ कृष्णपुर जा रहे थे और वे जैसे ही बायपास सड़क से एनएच में पहुंचे वैसे ही रेज रफ्तार हाईवा क्रमांक सीजी 29ए 1470 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टैम्पो वाहन को पूरी तरह अपने चपेट मेंं लिया जिससे टैम्पो वाहन में सवार कृष्णपुर कलुआ निवासी आकालू सिंह, अमृत सिंह, रामधनी और कृष्ण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई,   जबकि टैम्पो में सवार परिवार के पांच सदस्य किरण सारथी आत्मज दीपनायारण सारथी 12 वर्ष, कन्या देवी पति दीपनारायण सारथी 40 वर्ष, मीना बाई राजवाडे़ पिता षिवभजन राजवाडे़ 40 वर्ष, मालति पनिका आत्मज रामप्यारी पनिका निवासी झालरपारा व चंदन राजवाडे़ पिता जग्गू राजवाडे़ निवासी कलूआ को गंभीर चोट आई है। जिनकी हालन चिंताजनक बताई जा रही है, आहत पांच लोगों को प्राथमिक उपचार के पश्चात मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर रैफर कर दिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें