ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: हंसी खुशी दर्शन करने कुदरगढ़ आया था अचानक पड़ गया दिल का दौरा हो गई मौत

Admin

Sun, Jun 17, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर-माता कुदरगढी के दर्शन के लिए मनेन्द्रगढ़ से सोनी परिवार कुदरगढ़ गया था जहां दिल का दौरा पड़ने से 38 वर्षीय एक युवक की मौत हो गी। हंसी खुशी माता के दर्शन करने के बाद हुई इस घटना से पूरा परिवार सदमे में आ गया। गौरतलब है कि मनेंद्रगढ़ नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 9 निवासी राजू सोनी आत्मज मोतीलाल सोनी सपरिवार माता कुदरगढी के दर्शन के लिए कुदरगढ़ आए थे और दर्शन करने के उपरांत जब वह वापस लौट रहे थे तो अचानक कुछ सामान छूट जाने की उन्हें याद आई और राजू सोनी दौड़कर आधे रास्ते से ऊपर मंदिर पर पहुंचा और वहां उसे दिल का दौरा पड़ गया अचानक दिल का दौरा पड़ने से उस की मौके पर ही मौत हो गई बहुत देर तक जब राजू सोनी नहीं आया तो आधे रास्ते में उसका इंतजार कर रहे परिजन भी ऊपर पहुंचे और देख कर सभी हतप्रभ रह गए सभी परिजनों का इस घटना के बाद से रो रो कर बुरा हाल है। *कुदरगढ़ में उठी अस्पताल बनाने की मांग* कुदरगढ़ दर्शन के लिए प्रतिदिन लगभग 500 से 1000 लोग पहुंचते हैं इस दौरान किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य गत परेशानी होने पर दर्शनार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है आज की इस घटना के बाद कुदरगढ़ में अस्पताल की आवश्यकता महसूस होने लगी है जनपद सदस्य राजेश तिवारी ने जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए कुदरगढ़ में तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग की है

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें