ब्रेकिंग

सूरजपुर के 17 गांवों में 'अंधेरे' का तांडव: 6 महीने बाद भी प्रशासन के वादे ठंडे बस्ते में, 12 हजार लोग मजबूर

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

सूचना

: सड़क हादसे में घायल दो और श्रद्धालूओं ने तोड़ा दम........ मृतकों की संख्या हुई तीन

Admin

Mon, Oct 29, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- माता कुदरगढ़ी के दर्शन कर श्रद्धालूआें को लेकर वापस मध्यप्रेदश लौट रही पिकअप वाहन के पलटने संबंधी दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गयी है, जबकि 4 यात्रियों की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश सीधी जिले के ग्राम तियरा से श्रद्धालूओं का एक दल रविवार को माता कुदरगढ़ी देवी धाम में दर्शन करने पहुंचा था, पिकअप वाहन से ये सभी श्रद्धालू दर्शन उपरांत वापस लौट रहे थे तो ओड़गी से लगी हर्रई नदी के समीप एक मोड़ से पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई थी, जिसमें 60 वर्षीय ग्रामीण रामाधार नाईक की मौके पर ही मौत हो गई थी और 10 श्रद्धालू गंभीर रूप से घायल थे जिन्हें सूरजपुर जिला चिकित्सालय में उपचारर्थ भर्ती कराया गया था। जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान श्रीमती गुलरी वैश्य पत्नी राम सिंह वैश्य 40 वर्ष एवं अन्नू पिता अर्जुन वैश्य तीन वर्ष की मौत हो जाने के बाद मृतकों की संख्या एक से बढ़कर तीन हो गई। आहतजनों ने बताया कि जिला अस्पताल में उपचारत 4 श्रद्धालूओं की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें