: स्वास्थ्य मंत्री पहुचे जिला अस्पताल...किया निरिक्षण, तामझाम के साथ अस्पताल में पोस्टर लगे...
Admin
Tue, Jan 16, 2024
सौरव द्विवेदी
सूरजपुर. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल आज जिला अस्पताल सूरजपुर अवलोकन के लिए पहुचें थें। जहां उन्होंने जिला अस्पताल में रजिस्ट्रेशन काउंटर में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी और कर्मचारियों से प्रतिदिन आने वाले मरीजों के आकड़ों की जानकारी ली। इसके साथ ही समय सारणी के अनुरूप कर्मचारियों को कांउटर में उपस्थित होने के लिए कहा ताकि अस्पताल में आने वाले मरीजों को असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही उन्होंने रजिस्ट्रेशन कांउटर में काउंसलर बैठाने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया ताकि मरीज अपने रोग के लक्षण के अनुरूप सही डाक्टर का चयन कर सकें। इसके पश्चात् उन्होने मरीजों से मुलाकात की और उनके वस्तु स्थिति पर चर्चा की। उनके द्वारा मरीजों से जिला चिकित्सालय के डॉक्टर और स्टाफ के संबंध में जानकारी ली गई। डॉक्टर अपने ओपीडी कक्ष में समय में आते है कि नहीं और नियमित रूप से वार्ड में भ्रमण करते है कि नहीं इत्यादि के संबंध में पूछा गया। उन्होने वहां उपस्थित सीएमएचओ व अन्य अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिये ताकि स्वास्थ्य के स्तर को और बेहतर किया जा सकें। उन्होने स्पष्ट किया कि शहर के हृदय स्थल में स्थित जिला अस्पताल सर्व सुविधा युक्त अस्पताल के रूप में जाना जाए ताकि प्रत्येक तबके के व्यक्ति का इलाज यहां हो सकें। इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल के अधोसंरचना और मूलभूत आवश्यकता को बेहतर करने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाने की बात कही। उन्होने अस्पताल में उपलब्ध मशीनों की जानकारी भी ली। उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

तामझाम के साथ अस्पताल में पोस्टर लगे...
पूरे तामझाम के साथ स्वास्थ्य मंत्री आज यहां अस्पताल का निरीक्षण करने पहुँचे थे।निरीक्षण के पहले अस्पताल को न केवल चकाचक किया गया था बल्कि बैनर पोस्टर से इस कदर पाट दिया गया था कि यह समझना मुश्किल था कि यह अस्पताल है या किसी सियासी दल का दफ्तर...?अस्पताल ही नही रेस्ट हाउस को भी भारी बैनर पोस्टर से लाद दिया गया था।इस पर मीडिया कर्मियों ने सवाल भी दागे तो जांच की बात कह कर टाल दिया गया।पर इस तरह सरकारी दफ्तरों में बैनर पोस्टर लगाना यहां आम लोगो मे चर्चा का विषय रहा। इस दौरान बाबूलाल अग्रवाल, राजेश महलवाला, थलेष्वर प्रसाद साहू, राजेश्वर तिवारी, डॉ एच एन चतुर्वेदी, डॉ सुशांत विश्वास, आनंद सोनी, अरविन्द मिश्रा अन्य जनप्रतिनिधि व कलेक्टर रोहित व्यास, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर. एस. सिंह व अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

पहले सुरक्षा....
इन दिनों यातायात माह चल रहा है।जिसमे आम लोगो से नियमो के पालन की अपील की जा रही है।लिहाजा इसका पालन मीडिया कर्मी भी कर रहे है।सो आज मीडिया कर्मी हेलमेट लगाकर स्वास्थ्य मंत्री का रिपोर्टिंग करने पहुँचे थे।मीडिया कर्मियों ने बताया कि यातायात नियमो के पालन का संदेश के साथ वे विरोध प्रदर्शन भी कर रहे थे।मसला,अम्बिकापुर में एक पत्रकार की पिटाई का है। हालांकि,इस मामले में माफीनामा हो चुका है फिर भी विरोध प्रदर्शन जारी है यह कहते हुए कि कहीं वे भी न पिट जाए इसलिए सुरक्षा जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन