ब्रेकिंग

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

छलनी सड़क पर डामर की लीपापोती, सुगम सफर का दावा या बजट ठिकाने लगाने का खेल?

बस स्टैंड पर 'इंसास' लावारिस, सो गए दुर्ग के जांबाज!"

सूचना

: स्वच्छ रहने का सीख देकर हाथ धुलाई दिवस मनाया गया...

Admin

Tue, Oct 15, 2019


सूरजपुर:- स्वच्छता का जीवन मे महत्वपूर्ण स्थान है इसकी जानकारी यदि बाल्य अवस्था मे हो जाये तो पूरा जीवन सफल हो जाये,आज स्वच्छता हेतु शासन को पहल कर लोगो को स्वच्छ रहने जागरूक करना पड़ रहा है वही एक प्राथमिक विद्यालय सारसताल है जहां के बच्चें नियमित रूप से स्वच्छ रहकर मिशाल पेश कर रहे है सूरजपुर जिले के विकास खण्ड प्रतापपुर में स्थित प्राथमिक विद्यालय सारसताल के शिक्षक रंजय सिंह द्वारा बच्चों को नियमित स्वच्छ रखने हेतु दिनचर्या में प्रेरित किया है यहां के बच्चे नियमित रूप से शौच के बाद एवं भोजन से पहले कतार बद्ध होकर नियमित हाथ धोते है ऐसे बच्चे जो हाथ पैर गंदा कर विद्यालय आते है उन्हें शाला में ही साबुन से हाथ पैर धुलवा कर तेल लगा कर बैठाया जाता है और भविष्य में स्वच्छ रह कर विद्यालय आने की सीख दी जाती है शिक्षक के इस उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा ग्रामीण करते नही थकते है । 15 अक्टूबर को हाथ धुलाई दिवस के अवसर पर इस विद्यालय के बच्चों को भी हाथ धुलाई का कला बता कर स्वच्छ रहने का शपथ दिलाया गया ।इस अवसर पर शाला के प्रधान पाठक रंजय सिंह, शिक्षिका सुनीता यादव, शाला प्रबन्ध समिति के धनेश्वर राजवाड़े,गणेश राम,उमाशंकर,महेश राजवाड़े,बलीराम,सतिकला, सुमित्रा,सहोदरी,पार्वती, आलम साय प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें