ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: स्वच्छता क्रिकेट मैच और शहर में फैली गंदगी...

Admin

Fri, Jan 12, 2024

नगर पालिका परिषद की स्वच्छता क्रिकेट मैच टूर्नामेंट और शहर में फैली है अस्वक्षता...

सौरव द्विवेदी

सूरजपुर. स्वच्छता के नाम पर गंदगी करने की परम्परा निरंतर जारी बल्कि इसके नाम से लाखो रूपये बहाए जाते है. इन दिनों नगर में नगर पालिका परिषद् सूरजपुर ने नगर में स्वच्छता क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है जिसमे नगर के सभी वार्डों आपस में स्वच्छता का मैच खेल रही है। लाखों रुपए नगर पालिका के द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट में खर्च किया जा रहा है और शहर के 18 वार्डों में स्वच्छता कैसी है किसी से छुपी नहीं है लोग जमकर चटकारे लेने लगे है गौरतलब है कि यहाँ वहां जगह-जगह गंदगी एवं कूड़ा अंबार लगा हुआ है स्वच्छता और स्वच्छ सूरजपुर के लिए पैसा पानी की तरह खर्च किए जा रहे हैं । शहर के हृदय स्थल दुलही तालाब के पास हमेशा से कचड़े का ढेर लगा रहता है इसी दुलही तालाब से लगे दो शैक्षणिक संस्थाएं जहां से हजारों बच्चे और वार्ड के लोग गुजरते है फिलहाल देखने और दिखाने का अन्तर साफ है दावो और हकीकत का फर्क जग जाहिर है बहरहाल नगर पालिका को स्वच्छ शहर का अवार्ड मिल रहा है यह एक प्रश्न चिन्ह है सर्वे करने वाली संस्था कौन से नशे से सराबोर है..? फिलहाल गंदगी कप में कौन विजेता बनता है इस पर लोगो की नजर बनी हुई है..?

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें