ब्रेकिंग

मछली पकड़ने गए थे पांच दोस्त, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

योगाभ्यास के साथ जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया महा-श्रमदान

योग आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का मार्ग, योग पर विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, सांसद चिंतामणि महाराज होंगे मुख्य अतिथि

2 साल से शोपीस बने हैं करोड़ों के BSNL टावर

सूचना

: सेवा निवृत्त एसआई हुए सम्मानित, 42 वर्ष तक दी विभाग में सेवाएं...

Admin

Wed, May 1, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. पुलिस विभाग में पदस्थ रहे एसआई रामसाय राम ने 42 वर्षो तक लगातार अपनी सेवा देकर 30 अप्रैल 2024 को सेवा निवृत्त हुये। मंगलवार को जिला पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक ने एसआई को साल-श्रीफल एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान सेवानिवृत्त एसआई के परिजन भी मौजूद रहे। इस दौरान एसपी श्री आहिरे ने कहा कि एसआई रामसाय राम पुलिस विभाग में काफी लम्बी अवधि तक अपनी सेवाएं दी है। जब किसी की पुलिस विभाग में नौकरी लगती है तो खुशी बहुत होती है किन्तु परिजन से दूर भी जाना पड़ता है। एसआई ने पुलिस विभाग में सराहनीय कार्य किये, पुलिस की नौकरी के दौरान अक्सर पुलिस कर्मी घर से दूर रहते हैं विभिन्न परिस्थितियों में नौकरी करने का अवसर मिलता है। सेवा के बाद दूसरी पारी में परिवार के साथ समय व्यतीत कर खुश रहे। पुलिस विभाग की सेवा से सेवानिवृत्त हुए एसआई को साल, श्रीफल एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया और बेहतर स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।इस दौरान रक्षित निरीक्षक अशोक गिरी, स्थापना प्रभारी अखिलेश सिंह, आनंद राम पैंकरा, पंकज नेमा, दशरथ पैंकरा, अग्रिमा मिश्रा, निरीक्षक जावेद मियांदाद, मनोज सिंह, संजय सिंह, प्रधान आरक्षक नृपेन्द्र सिंह, परिमल भट्टाचार्य, सुरेश सूर्यवंशी सहित जिला पुलिस कार्यालय के पुलिस कर्मचारीगण मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें