ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: सेवा दल कांग्रेस जिला कार्यकारिणी की प्रथम बैठक..... ओड़गी के साथ भैयाथान ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त किये गये.....

Admin

Sat, Dec 19, 2020

सूरजपुर- सेवा दल कांग्रेस जिला कार्यकारिणी की प्रथम बैठक जिला मुख्यालय में आहूत की गई। बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक सेवादल कांग्रेस जिलाध्यक्ष छत्तरलाल सांवरे की अध्यक्षता में आहूत की गई। यहां पर संगठन को मजबूती प्रदान करने सभी उपस्थित सदस्यों से रायसुमारी की गई। जिलाध्यक्ष श्री सांवरे ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि संगठन द्वारा जिस भरोसे पर इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है, उसे हम सभी को पूरी एकजुटता के साथ मिलकर पूर्ण करते हुए कांग्रेस पार्टी के हाथ को और मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि आज की बैठक में सभी ने एकजुटता के साथ संगठन को बिना किसी भेदभाव के कार्य करते हुए मजबूत बनाने की बात कहते हुए शपथ लिया है। बैठक में ही सभी की रायसुमारी से संगठन का ओड़गी ब्लाक अध्यक्ष रामकुमार व भैयाथान ब्लाक अध्यक्ष संजय कुमार साहू को नियुक्त किया गया, जिनका माल्यार्पण कर स्वागत भी किया गया। इस दौरान जिला महामंत्री वेद प्रकाश मिश्र, संतोष पावले, सुकुमार मंडल, जिला सचिव लखनलाल कुर्रे, अरविंद सिंह, पीटर तिर्की, कोऑर्डिनेटर मो.इकबाल सोनू, पंचम यादव, निर्मल साहू व अन्य उपस्थित थे। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें