ब्रेकिंग

कुबेरपुर कांड पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रौद्र रूप, पुलिस अफसरों को लगाई फटकार

खेत में घास काट रही महिला का पंजा कटकर अलग, विभाग बोला—'नियम देखेंगे'

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

सूचना

: सेना भर्ती रैली 04 से 12 दिसम्बर को रायगढ़ में, सम्मलित होंगे 8556 युवा...

Admin

Mon, Dec 2, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर.  सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर द्वारा 04 से 12 दिसंबर 2024 तक रायगढ़ स्टेडियम, रायगढ़ (छत्तीसगढ़) में छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलो के पुरुष अग्निवीर उम्मीदवारों के लिए सभी श्रेणियों की भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। रैली के लिए उम्मीदवारों द्वारा पंजीकरण फरवरी-मार्च में ऑनलाइन किया गया था और अप्रैल-मई 2024 में ऑनलाइन सीईई का आयोजन किया गया था । ऑनलाइन सीईई का रिजल्ट मई-जून 2024 में घोषित किया गया था और शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ई-मेल के माध्यम से सूचित किया गया था । उम्मीदवारों को रैली एडमिट कार्ड में दी गई तारीख और समय पर रायगढ़ स्टेडियम, रायगढ़ (छत्तीसगढ़) के गेट पर रिपोर्ट करना है। उम्मीदवारों को अपने साथ रैली एडमिट कार्ड, 8वीं, 10वीं, 12वीं, व स्नातक की मार्कशीट, स्थानीय निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र शपथ पत्र, एनसीसी, खेल, आईटीआई, ड्राइविंग लाइसेंस, रिलेशनशिप सर्टिफिकेट और जे आई ए और आधार कार्ड से जुड़ा हुआ मोबाइल नंबर लेकर आना है। सबसे ज्यादा उम्मीदवार जो ऑनलाइन परीक्षा पास करके सेना भर्ती रैली में भाग लेंगे वह जिला बालोद और जांजगीर चंपा जिले के है । जिला रायगढ़ प्रशासन की ओर से उम्मीदवारों के लिए रुकने व रायगढ़ रेलवे स्टेशन तथा रायगढ़ बस स्टैंड से लाने और ले जाने के लिए बस की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। भर्ती कार्यालय द्वारा सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि जालसाजों से सावधान रहें । भारतीय सेना में चयन निष्पक्ष, पारदर्शी और केवल योग्यता के आधार पर होता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें