ब्रेकिंग

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को बांटी राहत सामग्री

मछली पकड़ने गए थे पांच दोस्त, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सूचना

: सूरजपुर के नवनियुक्त कलेक्टर रोहित व्यास ने संभाला पदभार...

Admin

Fri, Jan 5, 2024

सूरजपुर.  आईएएस रोहित व्यास के रूप में जिले को मिला 9वां कलेक्टर। आज कलेक्टर रोहित व्यास ने पदभार ग्रहण कर सूरजपुर जिले की कमान संभाली। पदभार संभालते ही कलेक्टर ने जिला संयुक्त कार्यालय के सभा कक्ष में  जिले के विभाग प्रमुख व संबंधित अन्य अधिकारियों से परिचय किया। इसके साथ ही उन्होंने आशा जताई कि जिले का पूरा प्रशासनिक अमला बेहतर समन्वय स्थापित कर सूरजपुर को विकास की नई दिशा देगा। उन्होंने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी प्रशासनिक सेवक है और प्रशासनिक सेवक होने के नाते लोगों की समस्याओं का समाधान करना और लोकहित व जनहित में कार्य करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।  इसके पूर्व कलेक्टर रोहित व्यास के पास जिला दुर्ग में आयुक्त नगर पालिका निगम भिलाई व अपर कलेक्टर (अतिरिक्त प्रभार) का पद था।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें