ब्रेकिंग

मुआवजा राशि और मामूली विवाद बना हत्या का कारण, आरोपी पुत्र गिरफ्तार

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने नवपदस्थ कलेक्टर रेना जमील का किया आत्मीय स्वागत

बैजनपाठ में सोलर पंप फेल, बूंद-बूंद पानी के लिए सीमा पार जा रहे आदिवासी...

स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाएं होंगी सूरजपुर की प्राथमिकता...

फाइलें छोड़, विधायक जी की भक्ति में 'सुर' मिलाने लगे अधिकारी!"

सूचना

: सुबह से शाम तक लगी रही कतार में फिर भी नहीं मिली पेंशन

Admin

Mon, Jul 16, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- बैंकों में निःशक्तजनों एवं वृद्धजनों के लिए किसी भी प्रकार की अलग व्यवस्था या काउण्टर न होने के कारण जिले के दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले वृद्धजनों को वृद्धा पेंषन के लिए सूर्योंद से सूर्यअस्त होने तक तब तक उन्हें अपने वृद्धा पेंषन राषि के लिए लम्बी इंतजार करना पड़ता है। इसके बावजूद अंततः पेंषन लेने आने वाले वृद्धजनों को मायूस होकर वापस घर की ओर थाली हाथ लौटना पड़ रहा है। बेचारे इन पेंषन भोगियों की शुद्ध लेने न तो कोई जनप्रतिनिधि आगे आ रहा है और न हीं बैंक प्रबंधन द्वारा सुगम व्यवस्था की जा रही है परिणाम स्वरूप असहायजन खाली हाथ लौटने को मजूबर है। गौरतलब है कि ऐसा ही एक मामला सोमवार को दोखने को मिला की जनपद पंचायत प्रेमनगर के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कोटेया के कुंती बाई पति नैनदास वृद्धा पेंषन लेने के लिए बैंक में आई थी, जिसे पूरे दिन लम्बी कतारों में खड़े होने के बावजूद पेंषन न मिलने के कारण मायूस होकर वापस अपने घर की ओर लौटने को मजबूर हो गये। ऐसे असहाय लोगो को शासन द्वारा सरपंच-सचिव के माध्यम से प्रत्येक माह घर पर ही पेंषन देने की व्यवस्था करनी चाहिये।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें