ब्रेकिंग

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

सूचना

: सिलफिली महाविद्यालय को डिस्ट्रिक्ट ग्रीन चैंपियन अवार्ड से सम्मानित हुआ..

Admin

Wed, Jun 1, 2022

सूरजपुर.शासकीय महाविद्यालय सिलफिली शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिये संस्थान को डिस्ट्रिक्ट ग्रीन चैंपियन अवार्ड से सम्मानित किया गया है. यह पुरस्कार महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद ने स्वच्छता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिये प्रदान किया है.मंगलवार को जिले के कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा ने महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रामकुमार मिश्र, सहायक प्राध्यापक भारतलाल कंवर तथा संदीप कुमार सोनी को प्रमाण पत्र प्रदान किया है गौरतलब है कि भारत सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की शुरूआत की है जिसके लिये देशभर के संस्थान को केन्द्रीय उच्च शिक्षा मंत्रालय के तत्वावधान में उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से ग्रीन चैंपियन अवार्ड दिया जाता है इसके लिये स्वच्छता के कई मानक तय किये जाते हैं.हाइजिन, वेस्ट मैनेजमेंट, वाटर मैनेजमेंट, एनर्जी मैनेजमेंट, ग्रीनरी मैनेजमेंट अन्य है. इन मानकों पर शासकीय महाविद्यालय सिलफिली जिला सूरजपुर खरा उतरता है जिसके फलस्वरूप महाविद्यालय को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया है जिले के कलेक्टर एवं उपस्थित अधिकारियों ने महाविद्यालय के प्राचार्य को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें