ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: इस थाने के आरोपी रहते है फरार...महिलाओं के मामलों में एसपी के निर्देश के बावजूद नही किया जाता अपराध दर्ज…दुष्कर्म के आरोपियों को है विशेष छुट...

Admin

Wed, Sep 1, 2021

राजेश सोनी
सूरजपुर. जिले के बिहारपुर चांदनी में सास बहु के उपर हमला कर जख्मी करने वाले आरोपियों पर अपराध 3 दिनों बाद दर्ज किया है. एक ओर जिले की महिला पुलिस अधीक्षक महिलाओं सशक्त करने करने के लिये आत्मरक्षा के गुण सिखाने के लिए हिम्मत अभियान चलाये हुए है और अपने मातहतों की बैठक लेकर स्पष्ट निर्देश दिए है कि महिलाओं के खिलाफ शोषण अपराध पर त्वरित कार्यवाही करने की. परंतु उनके निर्देशो के बावजूद जिले के बिहारपुर चांदनी पुलिस थाने का आलम बिल्कुल उलट है जिसकी बानगी 3 दिन पूर्व उस वक्त देखने को मिली जब बिहारपुर चांदनी क्षेत्र के खालबहरा गांव की महिलाओं के साथ गांव के कई लोगो ने घर मे घुसकर मारपीट की जिससे महिलाएं आहत भी हुई जिसकी सूचना व शिकायत थाने में देने के बावजूद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ ना ही कोई मुकदमा दर्ज किया और ना ही कार्यवाही. आहत सास, बहू को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया. इस आशय की खबर का प्रकाशन होने के बाद तब कही जाकर 3 दिनों बाद पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ 294,323,34,506 अपराध दर्ज किया है.
इस थाने के आरोपियों को विशेष छुट रहती है रहते है फरार
बिहरपुर चांदनी पुलिस के कार्यप्रणाली लगातार सवालों के घेरे में रहती है यह थाना गंभीर जुर्म अपराध दर्ज करने से बचती रहती है तो वही किसी तरह दर्ज कर भी लिया तो अपराधियों को विशेष छुट मिलती है. वन कार्यालय से चोरी के मामले में अपराधी फरार है जबकि चोरी का सामान अपराध दर्ज होने से पहले ही बरामद कर लिया गया तो वही पूर्व में महिला से सामुहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपी बिहारपुर सरपंच अभी भी फरार है जबकि कुछ दिनो पहले आरोपी सरपंच दुष्कर्म के ही मामले में जेल से छुट कर आया था. अब इस थाने में पदस्थ अधिकारी आपस में ही मारपीट होने लगे है. जिससे तमाम आलोचना फजीहत बिहारपुर चांदनी थाना की हो रही है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें