ब्रेकिंग

कुबेरपुर कांड पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रौद्र रूप, पुलिस अफसरों को लगाई फटकार

खेत में घास काट रही महिला का पंजा कटकर अलग, विभाग बोला—'नियम देखेंगे'

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

सूचना

: सरगुजा सांसद ने जिला स्तरीय अधिकारियों की ली बैठक,आपसी समन्वय के साथ कार्य करने से होगा विकासः चिंतामणि महाराज...

Admin

Wed, Nov 20, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर.  सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज आज सूरजपुर जिले के लिए प्रवास पर थे। जहां उन्होंने जिले के सर्वांगिण विकास पर कलेक्ट्रेट कक्ष में कलेक्टर एस जयवर्धन व अन्य जिला अधिकारी के साथ चर्चा की। बैठक में सड़क, बिजली, उचित मूल्य दुकान, शिक्षा, जल जीवन मिशन व राजस्व संबंधित प्रकरण को लेकर संबंधित विभाग प्रमुख के साथ चर्चा की गई। सांसद चिंतामणि महाराज ने विशेष रूप से जिले के दूरस्थ अंचल क्षेत्र चांदनी बिहारपुर में निवासरत लोगों की मूलभूत जरूरतों की पूर्ति हेतु आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने पेयजल पर विशेष फोकस करने की बात कही और जल जीवन के तहत प्रत्येक घर को स्वच्छ जल प्राप्त हो इसके लिए पीएचई के अभियंता को सतत मॉनिटरिंग के साथ युद्ध स्तर पर कार्य कराने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले के सर्वांगीण विकास को लेकर राज्य व केंद्र के विभिन्न योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए शासन व प्रशासन को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करना होगा। उन्होंने आगे कहा जनप्रतिनिधि व अधिकारी एक दूसरे का पूरक है, मिलजुल कर कार्य करने से जिले की विकास दिशा सकारात्मक होगी।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू, अपर कलेक्टर श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, क्रेडा, खाद्य, वन व शिक्षा विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें