ब्रेकिंग

योगाभ्यास के साथ जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया महा-श्रमदान

योग आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का मार्ग, योग पर विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, सांसद चिंतामणि महाराज होंगे मुख्य अतिथि

2 साल से शोपीस बने हैं करोड़ों के BSNL टावर

कोर्ट से लौट रहे ग्रामीण की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार

सूचना

: समाधान शिविर का आयोजन, क्षेत्रवासियों की समस्याओं का किया गया निराकरण...

Admin

Fri, Nov 22, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर.  आज जिले के सूरजपुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत लटोरी में समाधान शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें आसपास के क्षेत्रवासी अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन के साथ शिविर स्थल पर पहुंचे थे। समाधान शिविर में कुल 94 आवेदन प्राप्त हुए । समाधान शिविर में जन प्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक, कलेक्टर एस.जयवर्धन, पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर और जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू सहित, एस डी एम सूरजपुर श्रीमती शिवानी जायसवाल सभी जिला स्तरीय अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे। आयोजित शिविर में कलेक्टर जयवर्धन ने सभी हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने हितग्राहियों द्वारा प्रस्तुत आवेदनों का अवलोकन करते हुए संबंधित विभाग को निराकरण हेतु निर्देशित किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी आवेदनों पर त्वरित निराकरण के निर्देश दिये और समय-सीमा में समाधान कारक निराकरण करने की बात कही। इस अवसर पर उन्होंने सभी को आयुष्मान कार्ड बनवाने और अपडेट करने के लिए कहा ताकि शासन की स्वास्थ्य योजना का लाभ आसानी से मिल सके। इस दौरान उन्होंने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि शासन सभी को पक्का आवास उपलब्ध करा रही है ऐसे में पीएम आवास योजना का लाभ सभी हितग्राही उठाएं। इसके साथ ही उन्होंने सभी उपस्थित जनों को अपने आधार कार्ड को अपडेट रखने की बात कही ताकि आसानी से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी को मिल सके। इसके अलावा उन्होंने सभी हितग्राहियों को आंगनबाड़ी में बच्चों एवं माताओं को मिलने वाली सुविधाओं का लाभ लेने के लिए भी कहा। इस दौरान कृषि, मत्स्य और महिला बाल विकास विभाग के विभिन्न योजनाओं के तहत सामग्रियों का वितरण भी हितग्राहियों को किया गया। साथ ही गर्भवती महिलाओं का गोदभराई संस्कार भी महिला बाल विकास विभाग की ओर से किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें