ब्रेकिंग

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 'ऐतिहासिक' वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल; फूँका केंद्र का पुतला

सूचना

: समय सीमा की बैठक में प्राप्त आवेदनों की स्थिति पर कलेक्टर ने की समीक्षा...शासन के1 वर्ष की उपलब्धि पर कार्यक्रम होगे आयोजित...

Admin

Mon, Dec 16, 2024

सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर.  
आज समय सीमा की बैठक कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में रखी गई थी। जिसमें कलेक्टर एस. जयवर्धन ने जिले में संचालित सभी योजनाओं की विभागवार जानकारी प्राप्त की और आवश्यक निर्देश दिए। इस बैठक में डीएफओ, जिला पंचायत सीईओ, अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर , सर्व एसडीएम, तहसीलदार सहित अन्य संबंधित जिला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।  बैठक में कलेक्टर श्री जयवर्धन ने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही धान खरीदी, उठाव एवं रकबा समर्पण के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने शासन के 01 वर्ष की उपलब्धि पर शासन के निर्देशानुसार विभिन्न विभागों के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि शासन के 01 वर्ष की उपलब्धि को लेकर आंगनबाडियों ,स्कूलों और महाविद्यालयों में विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन, जनभागीदारी स्वच्छता पखवाड़ा, रक्तदान शिविर, श्रमिक सम्मान और  अमृत सरोवरों में वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने है। इसके अलावा घासीदास जयंती के अवसर पर जिले में सद्भावना शिविर आयोजित करने के निर्देश भी दिए। बैठक के दौरान कलेक्टर ने विभागवार एक-एक आवेदन पर जानकारी प्राप्त कर, निर्धारित समय पर आवेदन के निराकरण पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा भी की। स्वच्छ भारत अभियान के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए शौचालय निर्माण, अपशिष्ट प्रबंधन सहित अन्य स्वच्छता कार्यक्रम की जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम, सिकल सेल एनीमिया, जन औषधि केंद्रों, टीकाकरण कार्यक्रम सहित स्वास्थ्य विभाग की अन्य योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने पीएम श्री स्कूल के सम्बन्ध में जानकारी ली और व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए। स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की जानकारी लेते हुए लापरवाह शिक्षकों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूलों में जाति, निवास, आय प्रमाणपत्र बनवाने के स्थिति की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जिले के सभी छात्रावासों में सुविधाएं बेहतर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। मौजूदा कड़ाके की ठंड को देखते हुए उन्होंने स्कूलों और छात्रावासों में बच्चों को सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर उन्होंने कृषि एवं संबंधित विभागों के अंतर्गत चल रही योजनाओं के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जिले में निर्माण कार्य में लगी विभागों पी डब्लू डी, जल संसाधन और पी एच ई अंतर्गत योजनाओं की समीक्षा करते हुए सभी निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने पीएम स्वनिधि,  राशन कार्ड और ई केवाईसी, जल जीवन मिशन, जल शक्ति अभियान, सुरक्षित मातृत्व अभियान, चिरायु योजना, राशन कार्ड निर्माण की स्थिति, विश्वकर्मा योजना का जायजा लिया। उन्होंने आंगनबाड़ी की स्थिति, बच्चों में कुपोषण की जानकारी ली। आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छ पेय जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शत प्रतिशत हितग्राहियों का आधार कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनवाने एवं अद्यतन  करवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने लंबित पेंशन प्रकरणों को शीघ्र निपटाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश किए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें