ब्रेकिंग

मुआवजा राशि और मामूली विवाद बना हत्या का कारण, आरोपी पुत्र गिरफ्तार

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने नवपदस्थ कलेक्टर रेना जमील का किया आत्मीय स्वागत

बैजनपाठ में सोलर पंप फेल, बूंद-बूंद पानी के लिए सीमा पार जा रहे आदिवासी...

स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाएं होंगी सूरजपुर की प्राथमिकता...

फाइलें छोड़, विधायक जी की भक्ति में 'सुर' मिलाने लगे अधिकारी!"

सूचना

: सटटे ने ली युवक की जान.......आईपीएल मैच में लगाता था लाखो रुपये.....

Admin

Sat, Oct 31, 2020

सूरजपुर-जिले मे सटटाबाजार बेखौफ रूप से फल फूल रहा है जिसके नतीजतन आज युवक ने सटटा में हारने के बाद फांसी लगाकर जान दे दी है।युवक नगर के बडकापारा 20 वर्षीय  सुभाष राजवाडे  है जिसका शव आज उसके कमरे में फांसी पर झूलते मिला है।  बताया गया है कि आईपीएल के मैचों में वह सटटा लगा रहा था और लगातार हार रहा था ।संभवत इस कारण वह लाखो रुपये का कर्जदार हो गया था इस तनाव मे वह बीती रात आत्महत्या कर लिया। इससे पहले शनिवार सुबह मृतक का भाई उसे उठाने गया था तो उसने देखा की सुभाष का शव फांसी पर लटका मिलने पर उसने परिजनो को बताया। जिससे देखते ही देखते आसपास के लोग पहुच गये। सुचना कोतवाली पुलिस को देने पर मौके पर पहुची पुलिस ने मृतक के शव को उतरवाकर मर्ग पंचानामा तैयार कर पीएम के लिये भेज दिया। जिला अस्पताल के पीएम के लिये गये परिजनो से पीएम करने वाले स्वीपर ने पीएम करने वाले औजार के लिये सात सौ रुपये की मांग की।वहा मौजुद मीडियाकर्मियो ने इस बात की जानकारी सीएमएचओ को देने पर उन्होने पहल करते हुये पीएम करने हेतु औजार उपलब्ध कराया।

 बेखौफ संलालित है सटटा का बाजार......

जिले मे पुलिस की संलिप्ता मे सटटा की दुकानदारी सहित अवैध कारोबार अच्छी खासी फल-फुल रहा है। कभी खिलौने की आड में सटटा का कारोबार तो कभी आनलाईन सटटा बडे पैमाने पर खिलाने का कारोबार। इस दिशा में पुलिस की आंखे बंद है हालात यह है की जिले में सटोरियो ने बडा जाल बिछा रखा है जिसमें हर दिन लाखो रुपये का दांव क्रिकेट मैचो पर लग रहा है। जिसका नतिजन आज एक नवयुवक की जान चली गई। बहरहाल कोतवाली खानापुर्ति करने में लगी रही। जबकि मृतक की आईपीएल मे दो लाख से ज्यादा रकम हारने की बात सामने आ रही है। मृतक के घर के आसपास रहने वाले सहित उसके दोस्तो ने शुक्रवार को मृतक सुभाष के साथ कुछ लोगो का पैसे की लेनदेन के मामले विवाद भी हुआ था जिससे मृतक डिप्रेशन में था वह कल रात 11 बजे तक आईपीएल मैच देखने के बाद उसने मौत को गले लगा लिया।  

सटटा पर कोई अभियान नही.....

जिले भर मे खुलेआम बडे पैमाने पर खुलेआम सटटेबाजी चल रही है सटोरियों पर नकेल कसने के लिये अबतक किसी तरह का कोई अभियान की शुरुआत नही हो पाई है जबकि जिला मुख्यालय सहित एसईसीएल क्षेत्रो सहित अन्य जगहो पर खुलेआम यह कारोबार हो रहा है पर पुलिस कार्रवाई की किसी प्रकार की नही की है।

निशुल्क हेल्प लाईन नम्बर की खुली पोल .......

मृतक के शव का पीएम कराने के बाद परिजनो ने छ0ग0 शासन के द्वारा निशुल्क उपलब्ध मुक्ताजली वाहन के लिये टोल फ्री नंबर 1099 पर कई बार लगाया गया जिसमे बताया गया की मध्यप्रदेश लग गया है और फोन कट कर दिया गया है जिससे परिजन शव वाहन के लिये परेशान होते रहे तो वही जागरुक नागरिको ने इसकी सुचना अस्पताल प्रबंधन को देने पर उनके द्वारा शव वाहन पीएम स्थल पर भेजा गया। गौरतलब है कि जिले मे एक ही शव वाहन होने पर मृतको के परिजनो को काफी परेशानियो का सामना करना पडता है तो अभी हाल फिलहाल मे छ0ग0 सरकार के द्वारा शव वाहन के लिये टोल फ्री नंबर 4-5दिनो से मध्यप्रदेश लग रहा है जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है आम जनो को सरकार किस तरह की सेवा मदद किया जा रहा है।


युवक की मृत्यु पर मर्गकायम कायम कर जांच विवेचन की जा रही है मर्ग जाच उपरांत जो तथ्य आयेगी उसके आधार पर कार्यवाही की जायेगी,,सटटा जुये पर अंकुश लगाने की हमेशा कार्यवाही की जाती रही है,,,अगर कही पर भी सटटा जुआ होगा तो उस पर कार्यवाही की जायेगी..... अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें