ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: संयुक्त टीम बनाकर अंतर्राज्यीय सीमा के आस-पास क्षेत्रो ही तलाशी अभियान जारी....

Admin

Sat, Nov 3, 2018
सूरजपुर- विधानसभा निर्वाचन 2018 के परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के0सी0 देवसेनापति, कलेक्टर बलरामपुर एच0एल0 नायक एवं कलेक्टर सिंगरौली-बैढ़न (मध्यप्रदेश)  अनुराग चैधरी के निर्देशन में उपरोक्त तीनों जिलों के जिला आबकारी अधिकारियों  रामकृष्णा मिश्रा,  आलेख राम सिदार एवं  अनिल जैन द्वारा संयुक्त टीम बनाकर अंतर्राज्यीय सीमा के आस-पास तलाशी अभियान चलाया गया। अंतर्राज्यीय सीमा पर नवाटोला बैरियर एवं तुंगवा बैरियर का निरीक्षण किया गया एवं वाहनों की तलाशी गई। संयुक्त टीम द्वारा छत्तीसगढ़ की सीमा के पार मध्यप्रदेश की निकटस्थ मदिरा दुकान सासन (रिलायंस प्लांट) के स्टाॅक एवं रिकार्ड का निरीक्षण किया गया। अभियान में दोनों राज्यों में कुल 11 संदिग्धों के यहां छापे मारे गये जिसमें नवगई जिला सूरजपुर में लाल बाबू जायसवाल के कब्जे से 13 पाव मध्यप्रदेश की मसाला मदिरा जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) का प्रकरण कायम किया गया। इसी तरह मध्यप्रदेश के हर्रहवा (जिला सिंगरौली) से आरोपी देवी सिंह बादी के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब, लखन बादी के कब्जे से 1 लीटर महुआ शराब एवं छोटूराम के कब्जे से 10 किलो ग्राम महुआ लहान जप्त किया गया। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें