ब्रेकिंग

सूरजपुर के 17 गांवों में 'अंधेरे' का तांडव: 6 महीने बाद भी प्रशासन के वादे ठंडे बस्ते में, 12 हजार लोग मजबूर

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

सूचना

: संयुक्त जिला कार्यालय में समस्त अधिकारी कर्मचारियों की बैठक संपन्न..लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता एस0के0 विश्वकर्मा का किया गया सम्मान

Admin

Mon, Sep 24, 2018
सूरजपुर- कलेक्टर श्री के0सी0 देवसेनापति की अध्यक्षता में आज संयुक्त जिला कार्यालय में प्रथम बार समस्त अधिकारी कर्मचारियों की बैठक ली गई। बैठक में कलेक्टर श्री देवसेनापति ने सर्व विभाग के जिलाधिकारियों को शीघ्र अपने-अपने कार्यालय व्यवस्थित करने कहा है और साथ ही व्यवस्थित होने का प्रमाण पत्र भी जिला कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों से अपने-अपने कार्यालय को व्यवस्थित रूप से नस्तियों का संधारण करने तथा कार्यालय को साफ-सुथरा रखने कहा है। कलेक्टर ने बताया है कि कार्यालय में सी0सी0 टीव्ही कैमरा लगा हुआ है, अतः कोई भी कर्मचारी अनावश्यक रूप से इधर-उधर ना घूमें। बैठक में लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री एस0के0 विश्वकर्मा द्वारा संयुक्त जिला कार्यालय के निर्माण कार्य पूर्ण कराने में सहयोग हेतु सम्मानित किया गया। अपर कलेक्टर  के0पी0 साय, एसडीएम डाॅ0 सुभाष सिंह राज, डिप्टी कलेक्टर  रवि सिंह, जिला खाद्य अधिकारी अमृत कुजूर, जिला खनिज अधिकारी  त्रिवेणी देवांगन, लोक निर्माण विभाग के उप अभियंता आजम खान, स्टेनो द्वय कुंदन सिन्हा व सौरभ श्रीवास्तव, अधीक्षक सहित कार्यालयीन कर्मचारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें