: संभागीय योग जन जागरण यात्रा का पकनी में पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत
Admin
Sat, Aug 11, 2018
प्रवेश गोयल
सूरजपुर- योग आयोग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा लोगों में योग के प्रति जागरूकता लाने के लिए निकाली गई योग यात्रा आयोग अध्यक्ष संजय अग्रवाल के नेतृत्व में मनेंद्रगढ़ से निकलकर ग्राम पकनी पहुंची जिसका उपसरपंच व भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश अग्रवाल एवं अन्य के द्वारा पूरे योग टीम का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया साथ ही योग टीम के द्वारा गांव में भ्रमण कर पेड़ पौधे बाटे तथा योग व स्वच्छता से संबंधित लोगों में जागरूकता लाने विस्तृत जानकारी दी।
योग टीम के अजय गुप्ता, ममता अग्रवाल, शंभू देवांगन, जगन्नाथ यादव, रामप्रताप राजवाड़े, पूनम पांडे, राजेश जायसवाल, नील रतन व शिवराम आदि का पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत किया गया, जिसके पश्चात शासन द्वारा योग के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए योग आयोग का गठन किया गया है जिसमें योग आयोग द्वारा पूरे प्रदेश में योग रथ यात्रा निकाली गई है नगर नगर गांव गांव पहुंचकर प्रशिक्षित योग कार्यकर्ताओं एवं योग रथ में लगे वीडियो एलसीडी के माध्यम से लोगों को योग के प्रति काफी जागरुक बनाया जा रहा है इसी क्रम में संभागीय स्तर यात्रा प्रभारी संजय अग्रवाल के नेतृत्व में आज योगरथ पकनी पहुंची जिसमें योग शिविर का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को प्रशिक्षित योग शिक्षकों द्वारा तैयार किए गए वीडियो HD के माध्यम से एवं कार्यक्रम में उपस्थित लोगों योग शिक्षकों के द्वारा योग कराया गया एवं योग के महत्व महत्व योग से होने वाले शारीरिक लाभ एवं व्यक्तित्व विकास में योग की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी गई ।कार्यक्रम को संभाग यात्रा प्रभारी के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश अग्रवाल व अन्य गणमान्य नागरिकों द्वारा संबोधित किया गया। इस दौरान योग टीम के द्वारा घर-घर जाकर पेड़-पौधे बाटे व योग के महत्व समझाएं स्वच्छ भारत के विषय में चर्चा किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रुप से प्राचार्य शंकर जायसवाल, जनपद सदस्य प्रेम कुशवाहा सरपंच राम रंपत बाई, संजू अग्रवाल, आनंद गिरि ,राजेश अग्रवाल, सुनील विश्वकर्मा ,श्रीमती रानी, भदोरिया, सोबरन राजवाड़े बलबीर देवांगन, गुलशन, संदीप ,भूपचंद कुशवाहा,राजू, व्हीके बड़ा,विष्णु पैकरा, इंद्रावती पैकरा, साथ ही ग्रामीण जनता एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे कार्यक्रम के अंत में हाई सेकेंडरी पकनी के छात्र छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन