ब्रेकिंग

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

सूचना

: संजीवनी 108 में गूंजी किलकिलारी..... महिला ने स्वस्थ शिशु को जन्म दिया....

Admin

Sun, Feb 14, 2021

सूरजपुर-आपातकालीन सेवा के क्षेत्र में 108 अपने नाम के अनुरूप संजीवनी की भूमिका निभा रही है। ऐसा ही एक मामला आज जिले के प्रेमनगर ब्लॉक अंतर्गत आने गांव तारकेश्वरपुर में देखने को मिला। जहां 108 टीम की सूझबूझ से गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव हुआ। महिला ने स्वस्थ शिशु को जन्म दिया।मिली जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय गर्भवती महिला धनवती बाई को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने 108 को सूचना दी। सूचना मिलते ही ईएमटी प्रमोद कुमार और पायलट विजय कुमार तुरंत ग्राम तारकेश्वरपुर पहुंचे। इसके पश्चात गर्भवती महिला को एम्बुलेंस के माध्यम से हॉस्पिटल ले जाने के लिए रवाना हुए। इसी दौरान गांव से कुछ किलोमीटर आगे आने पर महिला की प्रसव पीड़ा तेज होने लगी। ईएमटी प्रमोद कुमार ने स्थिति को भांपते हुए परिजनों से बात की। उनके सहमति पश्चात एम्बुलेंस में ही प्रसव कराने का निर्णय लिया। एम्बुलेंस को सुरक्षित सड़क किनारे खड़ी कर प्रसव की प्रक्रिया प्रारंभ की। ईआरसीपी की मदद लेते हुए डॉ. वजस वर्मा के सलाहनुसार महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। महिला से स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। बच्चे की किलकारी गूंजते ही परिजनों ने राहत की सांस ली। सुरक्षित प्रसव के लिए परिजनों ने 108 टीम को धन्यवाद दिया। सुरक्षित प्रसव पश्चात माँ - शिशु को पीएचसी उमेश्वरपुर में एडमिट कराया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें