ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ की बैठक में पत्रकार हितों पर हुई चर्चा

Admin

Sun, Aug 5, 2018
प्रवेश गोयल
सूरजपुर- श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ की पहली बैठक जिले के पुराने विश्राम गृह में आयोजित की गयी, जिसमें पत्रकारों के हितों  व पत्रकारों पर हो रहे अत्याचार को लेकर चर्चा की गई। 
इस दॊरान संघ के जिला अध्यक्ष विकाश दुबे ने कहा कि यह संगठन प्रदेश भर के संगठनों में सबसे बड़ा संगठन हैं। उन्होंने कहा कि संघ से जुड़े किसी भी पत्रकार को किसी प्रकार की कोई भी परेशानी हो संगठन हमेशा ही सभी सदस्यों के साथ खड़ा रहेगा।  पत्रकारों को जन संपर्क की लिस्ट में पत्रकारों को जोड़ने की बात कही। वहीँ जिले भर से उपस्थित  पत्रकार साथियो ने पत्रकारों के हित को लेकर अपने विचार रखे व पत्रकार सुरक्षा कानून को लागू करने की बात कही साथ ही सदस्यों को संघ का कार्ड वितरण किया गया। बैठक में जिला अध्यक्ष विकाश दुबे, जिला उपाध्यक्ष राकेश जायसवाल, उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, जिला महासचिव उमाशंकर देवांगन, प्रेमनगर ब्लाक अध्यक्ष उमेश दुबे, रामानुजनगर ब्लाक अध्यक्ष नन्दलाल यादव, ब्लाक महासचिव परमेश्वर प्रजापति, सदस्य कृष्णा पैकरा, ब्लाक सचिव महेंद्र , कोषाध्यक्ष अनूप कुमार, सदस्य भगवान दास, सदस्य परमानंद जायसवाल, सदस्य शुभाष गुप्ता, जिला महांमत्री सीपी साहू सहित बड़ी  संख्या में संघ के सदस्य उपस्थित थे।। जिसमें पत्रकारों के हितों व् पत्रकार साथियों पर हो रहे अत्याचार को लेकर चर्चा की गई। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें