ब्रेकिंग

कुबेरपुर कांड पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रौद्र रूप, पुलिस अफसरों को लगाई फटकार

खेत में घास काट रही महिला का पंजा कटकर अलग, विभाग बोला—'नियम देखेंगे'

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

सूचना

: शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ, पिलाई जाएगी बच्चों को विटामिन ए एवं आयरन सिरप...

Admin

Fri, Jul 19, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर.   जिले में शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ आज जिला चिकित्सालय में किया गया। जिले में 19 जुलाई से 23 अगस्त 2024 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को निर्धारित स्थल पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर कलेक्टर श्री व्यास ने उपस्थित माताओं एवं स्वास्थ्य कर्मियों को संबोधित करते हुए अपील किया है कि सभी अपने बच्चों को इस संरक्षण माह की अवधि में दी जानी वाली दवाइयों की खुराक अवश्य दिलवाएं एवं शत प्रतिशत रूप में इस आयोजन को कार्यान्वित करें। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और भविष्य के लिए इस शिशु संरक्षण माह की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए इस आयोजन को सफल बनाएं। गौरतलब है कि  05 वर्ष से कम आयु के  शिशुओं में कुपोषण जनित बीमारियों में कमी लाने के लिए प्रदेश के सभी जिलों में 09 माह से 05 वर्ष तक के आयु वाले बच्चों को वर्ष में दो बार विटामिन ए अनुपूरण शिशु संरक्षण माह के माध्यम से दिया जाना है। शिशु संरक्षण माह के अंतर्गत सत्र आयोजन कर विटामिन ए की खुराक, आई.एफ.ए.सिरप, डयू बच्चों का टीकाकरण, बच्चों का वजन,गंभीर कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन कर पोषण पुनर्वास केन्द्र में आहार की प्रदायगी की जाएगी।शिशु संरक्षण माह अंतर्गत तय समय में लोग नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों या आंगनवाड़ी केंद्रों में जाकर अपने बच्चों को विटामिन ए एवं आयरन सिरप की दवा पीला सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें