ब्रेकिंग

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

सूचना

: शिक्षक ने की अनूठी पहल...

Admin

Sun, Sep 22, 2019

कौशलेन्द्र यादव

सूरजपुर-शासकीय शालाओं में बच्चों की उपस्थिति को सुधारने के लिए शासन-प्रशासन से काफी सुविधाएं दी जा रही  हैं जिसके अंतर्गत मिड डे मील निशुल्क पुस्तक वितरण, निशुल्क  गणवेश वितरण से लेकर निशुल्क कॉपी वितरण भी किया जा रहा है जिससे बच्चों की उपस्थिति सत प्रतिशत हो सके इसी बीच एक शासकीय स्कूल प्राथमिक शाला में शिक्षक द्वारा एक नई पहल शुरू की गई है जिससे बच्चों की उपस्थिति में एक अलग ही वृद्धि देखने को मिल रही है।
 मामला सूरजपुर जिले के गांवटीयापारा के शिक्षक  प्रमोद कुमार साहू ने एक नया प्रयोग  करने का मन बनाया जिसके तहत  उन्होंने सर्वप्रथम कई दिनों तक फोटो काफी दुकानों में घूम कर ए 4  साइज के करीब सौ से डेढ़ सौ पेपर का कवर एकत्रित किया फिर इसे  नए प्रयोग के तौर पर विगत महीने में पूरे दिन उपस्थित हुए छात्र छात्राओं  को मिस्टर अगस्त एवं मिस अगस्त के रूप में सम्मानित करते हुए उन बच्चों को उन्हीं एकत्रित किए हुए कवर को पुरस्कार के रूप में वितरित किया जिससे बच्चों में एक विशेष प्रकार की खुशी देखने को मिली इसमें सबसे ध्यान देने वाली बात यह है कि यह बिल्कुल शुन्य निवेश पर आधारित है और इससे बच्चों में शाला उपस्थिति में काफी हद तक सुधार हुआ|

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें