ब्रेकिंग

कुबेरपुर कांड पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रौद्र रूप, पुलिस अफसरों को लगाई फटकार

खेत में घास काट रही महिला का पंजा कटकर अलग, विभाग बोला—'नियम देखेंगे'

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

सूचना

: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाई गई स्वामी विवेकानंद जयंती...

Admin

Sun, Jan 12, 2025

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भटगांव के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार गुप्ता के नेतृत्व में विवेकानंद जयंती मनाई गई । कार्यक्रम की शुरुआत संस्था प्रमुख पतीराम तोमर के द्वारा स्वामी विवेकानंद और मां सरस्वती के चलचित्र पर पुष्प फूल अर्पित करके की गई। कार्यक्रम में श्री तोमर के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों को स्वामी विवेकानंद जी के जीवनी के बारे में, युवा शक्ति के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई । युवा सप्ताह के अंतर्गत 11 जनवरी को चालित थाना,थाना भटगांव के द्वारा सड़क सुरक्षा, सड़क दुर्घटना से बचाव के उपाय, नशा से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम किया गया। जिसमें थाना प्रभारी जे एस कंवर,सरफराज फिरदौस उप निरीक्षक, रजनी सिंह महिला प्रधान आरक्षक, राधेश्याम साहू, दिनेश ठाकुर रामचंद्र उपस्थित रहे। सरफराज फिरदौसी ने सड़क सुरक्षा यातायात संबंधित नशा संबंधित और साइबर सेल मोबाइल से होने वाली अपराध  के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई । स्वास्थ्य टीम के द्वारा  नेशनल टोबैको कंट्रोल प्रोग्राम (राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम) कंट्रोल अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ.योगेश खरे डॉ.नेहा पैकरा,एम एल टी विनोद सोनवानी उपस्थित रहे, स्वास्थ्य टीम के द्वारा नशा मुक्ति पर निबंध, रंगोली प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता सीनियर जूनियर का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागियों में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं सिल्वर और कास्य मेडल के द्वारा पुरस्कृत किया गया। पुरस्कृत छात्रों निबंध पर सीनियर ग्रुप मनीष रजक प्रथम,देवेंद्र कुमार द्वितीय,प्रमोद कुमार तृतीय रहे, जूनियर ग्रुप में लता चौधरी रिचा राजवाड़े तृतीय, श्रेया सकतेल तृतीय, रंगोली प्रतियोगिता में सीनियर ग्रुप से मनीष रजक एवं ग्रुप प्रथम, सेकंड नूरी फातिमा ग्रुप और थर्ड ग्रुप में समीक्षा दुबे ग्रुप को स्थान प्राप्त हुआ। पुलिस टीम  के द्वारा बताए गए सभी जानकारी को छात्रों ने ध्यानपूर्वक सुना और नशा नहीं करने का निश्चय लिया यातायात के नियम का पालन करेंगे ऐसा विश्वास दिलाया। संस्था से मोहन कुमार सिंह वरिष्ठ व्याख्याता, एसएल गुप्ता प्रधान पाठक, श्रीमती इंदुमती सोनवानी, के जी डी पांडे,राजकुमारी मेहता, संजू गुप्ता, प्रियंका गुप्ता,बिना सिंह पोरते, समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं और पूरा स्टाफ,कक्षा 6 से 12 तक के सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे । कार्यक्रम के अंत में प्रधान पाठक एसएल गुप्ता के द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें