ब्रेकिंग

बादल एक दिन बरसें तो हफ़्ते भर टपकती है महूली आंगनबाड़ी की छत, मंत्री के गढ़ में मासूम बन रहे 'खतरों के खिलाड़ी'

नारी सशक्तिकरण से सुपोषित समाज तक, युवा साथी फाउंडेशन का महासंकल्प

शिक्षा विभाग का कीर्तिमान, अब स्कूल की छत से बरसेगा 'ज्ञान' का पानी

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

सूचना

:  शालाओं और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण: मिलेगी गुणवक्ता युक्त शिक्षा- कलेक्टर

Admin

Sat, Jun 7, 2025

सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर.  कलेक्टर एस जयवर्धन ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शालाओं और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण के संबंध में प्रेस वार्ता ली। इस अवसर पर मीडिया के प्रतिनिधि, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती वर्मा, डीएमसी शशिकांत, एस.एन चौबे सहायक परियोजना समन्वयक व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। प्रेस वार्ता में युक्तियुक्तकरण के संबंध में जिले में चल रही गतिविधि के संबंध में कलेक्टर ने प्रकाश डाला एवं वर्तमान वस्तुस्थिति से पत्रकार बंधुओं को अवगत कराया। एस.एन चौबे सहायक परियोजना समन्वयक द्वारा युक्तियुक्तकरण की सम्पूर्ण जानकारी उपस्थित पत्रकार बंधुओं को उपलब्ध कराई। इसके साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सूरजपुर जिले में ई संवर्ग के 39 एवं टी संवर्ग के 239 कुल 278 स्कूलों का युक्तियुक्तकरण किया गया है। जिले में युक्तियुक्तकरण के तहत कुल 956 अतिशेष शिक्षकों की संख्या है, जिन्हें काउंसलिंग उपरांत रिक्त पद वाले विद्यालयों में पदस्थ किया जा रहा है। जिले के दुरस्थ विकासखण्ड ओड़गी में 69 प्रा.शा. एकल शिक्षकीय एवं प्रेमनगर में 06 प्रा.शा. शिक्षक विहीन स्कूल थे। जहां शिक्षक अध्यापन कार्य हेतु युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के तहत भेजे गये है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें