ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: वृद्धा का अंतिम सहारा बना सबरी सेवा संस्थान...बेटियों ने ठुकराया और छोड़ दिया वृद्धा आश्रम...

Admin

Sun, Mar 3, 2024

सौरव द्विवेदी

सूरजपुर. दो बेटियों के रहते एक वृद्ध महिला को मरने के बाद अपनो का साथ नही मिला। कई दिनों तक बीमार रहने के मौत होने पर बुजुर्ग महिला का अंतिम संस्कार छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान ने किया है । स्नेह संबल वृद्धाश्रम में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला निवासी केशवपुर का पूरे रस्मो रिवाज के साथ अंतिम संस्कार कर उसके शरीर को गति प्रदान की गई। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू ने बताया कि दिनों बाई को 30 जून 2022 को वृद्धाश्रम में उसकी बेटियों ने भर्ती कराया था। अनाथ आश्रम में भर्ती के बाद कोई देखने तक नही आता था और न हाल चाल लेता था। सभी रिश्तेदारों ने भी दूरी बना ली थी। पता करने पर मालूम चला कि बुजुर्ग महिला के पति के मौत के बाद प्रेम विवाह किया और दुर्भाग्य से उसकी मौत भी हो गई तो वापस घर लौटी जहाँ परिजनों ने स्वीकार करने से इनकार कर दिया। और उसकी खुद की बेटियों ने उसे अनाथ आश्रम में डाल दिया। इस कारण उसके परिवार का कोई भी सदस्य दिनों बाई से सम्बन्ध नहीं रखते थे। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक बी तिकी द्वारा भी कई बार बुजुर्ग महिला के परिवार वालों से सम्पर्क और समझाईश दिया गया। परन्तु परिजनों ने स्पष्ट मना कर दिया गया था हमारा उसका कोई वास्ता नही है। वृद्धाश्रम के कर्मचारियों द्वारा दिनों बाई की तबीयत बिगड़ने पर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था और परिजनों को सुचना देने पर भी कभी भी उनके परिवार के सदस्य देखने तक नहीं आया। बुजुर्ग महिला के निधन की सूचना पर छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के कार्यकताओं द्वारा बी तिर्की उप संचालक समाज कल्याण विभाग के मार्गदर्शन में हिन्दू रिति रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार नगर के मुक्तिधाम में किया गया। इस दौरान उपसंचालक बी तिकीं, छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के सचिव सुरेन्द्र साहू, सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप गुप्ता, अधिक्षक पायल गुप्ता, नर्स अमृता राजवाड़े, सामाजिक कार्यकर्ता मोहित राजवाड़े, आदेश्वर राजवाड़े, पंकज रवि, दिनेश राजवाड़े सहित छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें