ब्रेकिंग

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 'ऐतिहासिक' वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल; फूँका केंद्र का पुतला

भाजपा नेता ने कहा छवि धूमिल करने का प्रयास किया,आपसी लेनदेन को भ्रष्टाचार बताना गलत

चांदनी बिहारपुर में जनजीवन अस्त-व्यस्त; तेंदूपत्ता, ईंट और आम की फसल को भारी नुकसान..

सूचना

: विश्व हिंदू परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत की बैठक: सुनील पाण्डेय जिला अध्यक्ष और दिनेश साहू जिला मंत्री नियुक्त...

Admin

Tue, Mar 11, 2025

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. विश्व हिंदू परिषद (VHP) छत्तीसगढ़ प्रांत के तीन दिवसीय प्रांतीय बैठक राजनांदगांव में संपन्न हुआ। जिसमें विहिप केंद्रीय मंत्री अजय पारिख, छत्तीसगढ़ प्रांत संगठन मंत्री नन्द दास दंडोतिया , प्रांत मंत्री विभूति भूषण पांडेय एवं विहिप, बजरंग दल, मातृशक्ति, दुर्गावाहिनी व अन्य आयामों के प्रांतीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक में विश्व हिंदू परिषद की विचारधारा को सशक्त करने और हिंदू समाज के उत्थान हेतु विभिन्न निर्णय लिए गए| प्रांत स्तरीय बैठक में संगठन के नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। जिसमे सुनील पाण्डेय को विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष और दिनेश साहू को विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया। वहीं मिथलेश साहू को जिला कोषाध्यक्ष, श्रीमती रचना सिंह को दुर्गा वाहिनी कोरिया विभाग संयोजिका, प्रहलाद निषाद को बजरंग दल का जिला संयोजक, अम्बे लाल यादव को सत्संग प्रमुख, श्रीमती किरण राजवाड़े को मातृशक्ति संयोजिका, सुश्री शशि राजवाड़े को दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका बनाया गया है। इस दौरान विचार चर्चा में हिंदू समाज की सुरक्षा, सेवा, संस्कार एवं संगठन के विभिन्न मुद्दों के साथ आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत विमर्श किया गया। विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपने विचार रखते हुए कहा कि संगठन हिंदू समाज के उत्थान और राष्ट्र निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है। जिले में संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए  कार्यकारिणी का गठन किया गया है। सुनील पाण्डेय को पुनः दोबारा जिला अध्यक्ष बनाये जाने पर हर्ष जताया गया| बजरंग दल का कई पदों का दायित्व संभाल चुके दिनेश साहू को विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री बनाया गया है साथ ही कोषाध्यक्ष, मातृशक्ति, दुर्गावाहिनी, सत्संग प्रमुखों की घोषणा हुई है सभी ने अपने दायित्वों की जिम्मेदारी स्वीकारते हुए कहा कि वे हिंदू समाज की सेवा, एकता और समर्पण की भावना से कार्य करेंगे। उन्होंने संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने, समाज में समरसता बनाए रखने और सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस दौरान संगठन के अन्य वरिष्ठ प्रांतीय, विभाग पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दीं और उनके नेतृत्व में संगठन के और अधिक सशक्त होने की आशा व्यक्त की।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें