ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: विश्रामपुर के एक्सीवेशन वर्कशॉप में हुए चोरी मामले में 2 गिरफ्तार, थाना विश्रामपुर पुलिस की कार्यवाही।<br>12 लाख रूपये कीमत के सामान तथा पिकअप वाहन जप्त।

Admin

Mon, Dec 5, 2022

सूरजपुर. विश्रामपुर एक्सीवेशन वर्कशॉप में 3 दिसम्बर की रात को 24 नग ग्रेडर मशीन का कटिंगएज प्लेट की चोरी की शिकायत पर विश्रामपुर थाने में धारा 457, 380 भादसं के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। पतासाजी के दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि गांगीकोट रोड़ एसईसीएल नर्सरी में एक पिकअप वाहन संदिग्ध अवस्था में खड़ा है जिसमें लोहे का प्लेट लोड़ है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 29 ए 3902 जिसमें संजय विश्वकर्मा पिता स्व. बंशीलाल उम्र 39 वर्ष निवासी पुराना बाजारपारा सूरजपुर व करमजीत सिंह उर्फ करमू पिता स्व. अमर सिंह उम्र 49 वर्ष निवासी विश्रामपुर को पकड़ा गया। पिकअप की तलाशी लेने पर उसमें 24 नग ग्रेडर मशीन का कटिंग एज कीमत 12 लाख रूपये का पाया गया। पूछताछ पर दोनों के द्वारा एक्सीवेशन वर्कशॉप विश्रामपुर से चोरी करना स्वीकार किया। मामले में 24 नग ग्रेडर मशीन का कटिंग एज व पिकअप वाहन को जप्त कर दोनों को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी विश्रामपुर के.डी.बनर्जी, एएसआई सोहन सिंह, प्रधान आरक्षक इन्द्रजीत सिंह, आरक्षक मुकेश साहू व अपील चौधरी सक्रिय रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें