ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: विकास कार्यों की राशी का गबन कर सरपंच-सचिव कर रहे निजी उपयोग

Admin

Sat, Jun 16, 2018
रक्षेन्द्र सिंह सूरजपुर - प्रतापपुर जनपद के ग्राम दवनकरा में सरपंच व सचिव की कार्यप्रणाली से त्रस्त ग्रामीणों एवं पंच प्रतिनिधियों ने सरपंच व सचिव पर गंभीर आरोप लगाएं हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि विकास कार्यां की स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण राषि को सरपंच व सचिव द्वारा अपने निजी कार्यां में उपयोग किया जा रहा है। ग्राम दवनकरा के पंच प्रतिनिधि रामजीतन नाविक, फुलकुंवर नाविक, जयकरन राजवाड़े, धनमनिया, लक्ष्मन कुंवर समेत ग्राम के मुकेष मांझी, तिलकधारी, हरिप्रसाद, रामसाय, लोकनाथ राजवाड़े आदि ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायत को शासन से प्राप्त निर्माण कार्यां की राषि में व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। चौदहवें वित्त मद की राषि का आहरण कर निजी कार्यां में उपयोग किया जा रहा है। वहीं ग्रामीणों के आवागमन की सुविधा हेतु स्वीकृत सीसी सड़क अटल चौक से लक्ष्मी के घर तक का निर्माण भी प्रारंभ नहीं कराया गया है। वहीं ग्राम में स्वच्छ भारत मिषन के तहत निर्मित शौचालय भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें