ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: वाह रे जिला प्रशासन.... तेरी जय हो….10 महिने से गांव का सौर प्लांट है ठप्प…जन समस्या शिविर से समस्या का नही होती निदान…

Admin

Tue, Nov 2, 2021

राजेश सोनी

सूरजपुर. जिला प्रशासन तेरी जय हो…जिला प्रशासन की महिमा अपरम्पार है विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों में मंत्री नेताओ के सामने जिले के मसीहा की जिन्दा बाद के नारे भी लग चुकी है फिर भी ग्रामीणों की समस्याओ जस की तस बनी हुई है.बहरहाल जिला प्रशासन के संरक्षण में जिले में रिश्वतखोरी भ्रष्टाचार की बहार है लापरवाह बेपरवाह अधिकारी कर्मचारियों को संरक्षित कर प्रशासन आम ग्रामीणों का जीना मुहाल करने में लगी है. प्रशासन के जन समस्या शिविर की झुठे आकडे तमाम दावो सिर्फ कागजो में शोभित है जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही है. बात करे जिले के क्रेडा विभाग की तो यहा पर जंगल का कानुन ही चल रहा है अधिकारी कर्मचारी मद मस्त है ग्रामीणो की समस्याओ से विभाग को कुछ लेना देना नही है बल्कि ग्रामीणो को धमकी चमकी देकर अपनी बात मनवाते रहते है. जिले के सुदूर क्षेत्र रामगढ गवटीया पारा में 10 महिने से सौर पावर प्लांट ठप्प पडा हुआ है विभाग के अधिकारी के साथ जिले के आला अधिकारी को भली भाती मालुम है बिहारपुर में लगे जन समस्या शिविर में रामगढ के ग्रामीण दो बार आवेदन भी दे चुके है पर क्या मजाल की ग्रामीणो की समस्याओ को प्रशासन हल कर सके. तो वही क्रेडा विभाग के मद मस्त अधिकारी अपनी मस्ती में मदमस्त है इन्हे ग्रामीणो की समस्याओं से किसी प्रकार का कोई लेना देना नही है तभी तो आज तक विभाग आंखे बद कर रखा है.

विकास की दावे
नगर के स्टेडियम मैदान में राज्योत्सव का आयोजन में विभिन्न प्रकार के विकास की स्टाल लगाकर विभाग झुठी गौरव गाथा का दिखावा किया जा रहा है आयोजन में लाखो करोडो रुपये पानी की तरह खर्च किया गया, तो ही दुसरी ओर कई ऐसे भी गांव है जहा पर ना तो पेयजल, विद्युत, सडक, स्वास्थ की सुविधा ग्रामीण को उपलब्ध है लिहाजा ग्रामीण आवश्यक मुलभूत सुविधा सुविधाओ के तरस रहे है.
एक ओर छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर तमाम तरह के आयोजनो की बहार है 20 साल हो गये राज्य बने तो वही सूरजपुर जिले का गठन हुये 8 साल हो गये. लेकिन जिले के दुरस्थ अंचलो के अंदरुनी क्षेत्र के गांव का हाल बेहाल है और इनकी समस्याओं परेशानी को दूर करने वाले अधिकारी असक्षम होकर विकलांग बने हुए है

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें